Ranbir Kapoor: बहन रिद्धिमा के कपड़े और मां नीतू कपूर के जेवर चुराते थे रणबीर कपूर, जानिए आखिर क्या थी वजह"/>

Ranbir Kapoor: बहन रिद्धिमा के कपड़े और मां नीतू कपूर के जेवर चुराते थे रणबीर कपूर, जानिए आखिर क्या थी वजह

HIGHLIGHTS

  1. हाल ही में रणबीर एक पॉपुलर शो में शामिल हुए थे।
  2. शो के पहले एपिसोड में कपूर फैमिली मेहमान के रूप में पहुंची।
  3. रणबीर कपूर के साथ उनकी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर शो में पहुंचे

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Ranbir Kapoor-Neetu Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। आज हम आपको रणबीर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाने जा रहे हैं। हालांकि, रणबीर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कम ही चर्चा करते हैं, लेकिन उन्होंने खुद इस बार एक सीक्रेट का खुलासा किया है। हाल ही में रणबीर एक पॉपुलर शो में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे अपनी मां नीतू कपूर के जेवर चोरी कर चुके हैं।

naidunia_image

बहन के कपड़े चुराते थे रणबीर

कपिल शर्मा शो के नए सीजन में रणबीर कपूर और नीतू कपूर बतौर गेस्ट शामिल हुए हैं। शो में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वे अपनी मां नीतू कपूर के जेवर चोरी कर चुके हैं। दरअसल, कपिल शर्मा अब टीवी को छोड़कर ओटीटी पर अपना कॉमेडियन शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो लेकर आए हैं। शो के पहले एपिसोड में कपूर फैमिली मेहमान के रूप में पहुंची। इतना ही नहीं, उन्होंने शो का रिबन काट कर पहले एपिसोड का उद्घाटन किया। रणबीर कपूर के साथ उनकी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर शो में पहुंचे।

कपूर फैमिली ने सुनाए दिलचस्प किस्से

शो के पहले एपिसोड में तीनों ने खूब मस्ती की। इस दौरान कपिल ने रणबीर का सीक्रेट रिवील करते हुए कहा कि क्या आपको पता है रणबीर कपूर लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए बहन रिद्धिमा कपूर के कपड़े चोरी किया करते थे। कपिल की बात का जवाब देते हुए रणबीर ने मस्ती-मस्ती में इस बात का कबूल किया कि वे अपने मां के जेवर भी चुराते थे। रणबीर के ऐसा करने के पीछे की वजह लड़कियां होती थीं। इस किस्से के साथ-साथ कपूर फैमिली ने कई दिलचस्प किस्से सुनाए। इस बार कपिल के शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा नजर आने वाले हैं। यह शो 30 मार्च से शुरू होने जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button