IPL 2024 SRH Vs MI: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को पहली जीत की तलाश, देखें हेड टू हेड, प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम"/>

IPL 2024 SRH Vs MI: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को पहली जीत की तलाश, देखें हेड टू हेड, प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 SRH vs MI Match Preview: आईपीएल 2024 के 8वें मैच में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को पहली जीत की तलाश है। हैदराबाद को कोलकाता के खिलाफ 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर मुंबई कई सालों में सीजन का पहला मैच जीतने के लिए तैयार दिख रही थी। लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों के ताश के पत्तों की तरह बिखर जाने से इनकी हार का सिलसिला जारी रहा।

हार्दिक दमदार वापसी की करेंगे कोशिश

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन धमाकेदार शुरुआत के बाद टीम के प्रमुख हथियार बनकर सामने आए हैं। हालांकि उन्हें अपने हमवतन एडन मार्क्रम से ज्यादा सहयोग की उम्मीद होगी। वहीं, पहले ही मैच में कुछ खास न कर पाने वाले हार्दिक पंड्या इस बार दमदार वापसी की कोशिश में होंगे।

हैदराबाद को अपने गेंदबाजों से उम्मीद

पैट कमिंस को अपने नई गेंद की जोड़ी भुवनेश्वर कुमार और मार्को जानसेन से किफायती गेंदबाजी की उम्मीद होगी। पहले मैच में इन दोनों ने 7 ओवरों में ही 91 रन लुटवा दिए थे। वहीं, मुंबई को रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की शानदार फॉर्म से बढ़ा बल मिला है। अगर ये दोनों स्टार खिलाड़ी अपने शानदार शुरुआत को जारी रख पाते हैं तो टीम के लिए जीत आसान हो सकती है।

रोहित शर्मा बनाम भुवेश्वर कुमार

मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी क्रम सितारों से सजा हुआ है। अगर हैदराबाद को कोई परेशानी खड़ी करनी है तो उन्हें अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से दमदार प्रदर्शन की जरूरत होगी। भुवी ने मुंबई के खिलाफ 18 मैचों में 19.57 की औसत से 21 विकेट लिए है। हालांकि लय में चल रहे रोहित शर्मा की शायद कुछ ओर की मंशा होगी। हिटमैन 13 पारियों में सिर्फ 1 बार भुवनेश्वर का शिकार बने है।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 स्क्वॉड (IPL 2024 SRH Vs MI Squads)

सनराइजर्स हैदराबाद

मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्क्रम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, ट्रैविस हेड, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, आकाश महाराज सिंह, नितीश रेड्डी

मुंबई इंडियंस

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, ल्यूक वुड, नमन धीर, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, क्वेना मफाका

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 SRH Vs MI Probable Playing XI)

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्क्रम, हेनरिक क्लासेन, शाहबाज अहमद, मार्को जानसेन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, टी नटराजन

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, ईशान किशन, नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), जेराल्ड कोएत्जी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल पिच रिपोर्ट (IPL 2024 MI Vs SRH Pitch Report)

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम फ्लैट विकेट के लिए जाना जाता है। यहां बैट्समैन को मदद मिलती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है। यहां स्पिनर्स को मदद मिलती है। हैदराबाद के इस मैदान में अब तक आईपीएल के 71 मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 31 मैच जीते हैं। जबकि दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 40 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 हेड टू हेड (IPL 2024 SRH Vs MI Head To Head)

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक 21 मैच खेल गए हैं। उनमें 12 मुंबई और 9 मुकाबले हैदराबाद ने जीते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स का उच्चतम स्कोर 200 है। जबकि SRH के खिलाफ MI का हाई स्कोर 235 रन है। दोनों के बीच पिछले पांच आईपीएल मैचों में मुंबई ने चार में जीत हासिल की है। सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी बार 2022 में मुंबई के खिलाफ जीत हासिल की थी।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच रिजल्ट

तारीख स्थान जीत जीत का अंतर मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
21 मई 2023 हैदराबाद मुंबई इंडियंस 8 विकेट कैमरून ग्रीन 100* (47)
18 अप्रैल 2023 मुंबई मुंबई इंडियंस 14 रन कैमरून ग्रीन 1/29 और 64* (40)
17 मई 2022 मुंबई सनराइजर्स हैदराबाद 3 रन राहुल त्रिपाठी 76(44)
8 अक्टूबर 2021 आबू धाबी मुंबई इंडियंस 42 रन ईशान किशन 84 (32)
17 अप्रैल 2021 चेन्नई मुंबई इंडियंस 13 रन कीरोन पोलार्ड 35* (22)
3 नवंबर 2020 शारजाह मुंबई इंडियंस 34 रन ट्रेंट बोल्ट 2/28
4 अक्टूबर 2020 शारजाह सनराइजर्स हैदराबाद 10 विकेट शाहबाज नदीम 2/19
2 मई 2019 हैदराबाद मुंबई इंडियंस 40 रन अल्जारी जोसेफ 6/12
6 अप्रैल 2019 मुंबई मुंबई इंडियंस वन ओवर एलिमिनेटर जसप्रीत बुमराह 2/31
24 अप्रैल 2018 मुंबई सनराइजर्स हैदराबाद 1 विकेट राशिद खान 1/13
12 अप्रैल 2018 मुंबई सनराइजर्स हैदराबाद 31 रन राशिद खान 2/11
8 मई 2017 मुंबई मुंबई इंडियंस 4 विकेट जसप्रीत बुमराह 3/24
12 अप्रैल 2017 हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद 7 विकेट शिखर धवन 62* (46)
7 मई 2016 हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद 7 विकेट डेविड वॉर्नर 90* (59)
17 अप्रैल 2016 विशाखापत्तनम सनराइजर्स हैदराबाद 85 रन आशीष नेहरा 3/15
16 मई 2015 मुंबई मुंबई इंडियंस 20 रन लसिथ मलिंगा 4/23
24 अप्रैल 2015 हैदराबाद मुंबई इंडियंस 9 विकेट मिशेल मैक्लेनाघन 3/16
11 मई 2014 दुबई सनराइजर्स हैदराबाद 15 रन भुवनेश्वर कुमार 2/17
29 अप्रैल 2014 हैदराबाद मुंबई इंडियंस 7 विकेट अंबाती रायडू 68(46)
12 मई 2013 हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद 7 विकेट इशांत शर्मा 2/15
30 अप्रैल 2013 मुंबई मुंबई इंडियंस 7 विकेट कीरोन पोलार्ड 66* (27)

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 ड्रीम 11 टीम (IPL 2024 SRH Vs MI Dream11 Team)

हेनरिक क्लासेन, रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, एडन मार्क्रम, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), जेराल्ड कोएत्जी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button