Raipur Weather: दिन के साथ अब रात का बढ़ने लगा तापमान, रायपुर में उत्तर-पश्चिम से आने लगी हवा, इससे बढ़ रही गर्मी"/>

Raipur Weather: दिन के साथ अब रात का बढ़ने लगा तापमान, रायपुर में उत्तर-पश्चिम से आने लगी हवा, इससे बढ़ रही गर्मी

रायपुर। Raipur Weather: राजधानी रायपुर में हवा की दिशा इन दिनों उत्‍तर पश्चिम हो गई है। इससे तापमान दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है और गर्मी में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी वजह से अब दिन के साथ धीरे-धीरे रात भी गर्म हो रही है। मंगलवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 30 मार्च तक अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से उत्तरी कर्नाटक होते हुए विदर्भ तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर तक हवा में विच्छेदन है। तापमान में वृद्धि के साथ नमी तेजी से घट रही है। राजधानी में नमी 57-38 प्रतिशत तक रह गई। नमी घटने से उमस की स्थिति बन रही है। इससे छत्तीसगढ़ में तापमान लगातार बढ़ रहा है।

आने वाले दिनों में पांच डिग्री बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने बुधवार के दिन राजधानी रायपुर का तापमान 39 डिग्री तक रहने की संभावना जताई है। यहां हल्के बादल भी हो सकते हैं। अगले पांच दिनों में राजधानी सहित छत्‍तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभावित है।

अधिकतम तापमान रायपुर में 37.3, माना में 37.2, बिलासपुर में 36.4, पेण्ड्रारोड में 35, अंबिकापुर में 35.2, जगदलपुर में 36.5, दुर्ग में 36.6 और राजनांदगांव में 39 डिग्री सेल्सियस था। प्रदेश में मंगलवार को डोंगरगढ़ सबसे गर्म था, जहां तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश का मौसम अगले दो दिन शुष्क रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button