Holi 2024: होली वीकेंड को बनाएं फुल एंटरटेनिंग, OTT पर मौजूद इन फिल्मों का लें मजा"/>

Holi 2024: होली वीकेंड को बनाएं फुल एंटरटेनिंग, OTT पर मौजूद इन फिल्मों का लें मजा

HIGHLIGHTS

  1. हम आपके लिए एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेकर आए हैं।
  2. इन फिल्मों के साथ आप अपने वीकेंड को काफी एंजॉय कर सकते हैं।
  3. यह त्योहार लॉन्ग वीकेंड के साथ आ रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Holi 2024: इस साल 24 और 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाने वाला है। होली की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इस बार होली का मजा दोगुना होने जा रहा है। क्योंकि यह त्योहार लॉन्ग वीकेंड के साथ आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी घर पर रहकर होली का मजा लेना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेकर आए हैं। ओटीटी पर ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं, जिसमें आपको होली के त्योहार की धूम देखने को मिलती है। फिल्मी कहानियों में रंग उड़ता जरूर दिखा है। इन फिल्मों के साथ आप अपने वीकेंड को काफी एंजॉय कर सकते हैं।

ये जवानी है दीवानी

होली पर एक गाना जरूर सुनने को मिलता है। बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी गाने पर कोई भी अपने आप को नाचने से रोक नहीं पाता है। यह गाना रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ये जवानी है दीवानी फिल्म का गाना है। इस फिल्म में होली का त्योहार दिखाया जाता है, जिसमें दीपिका और रणबीर का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिलता है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

naidunia_image

बागबान

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म बागबान एक फैमिली बेस्ड मूवी है। इस फिल्म का एक गाना होली खेले रघुवीरा बहुत पॉपुलर सॉन्ग है। इस गाने में पूरा परिवार होली का त्योहार इकट्ठा होकर मनाता है। इस लॉन्ग वीकेंड पर आप इस फिल्म का मजा ले सकते हैं। यह फिल्म आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मिल जाएगी।

naidunia_image

सिलसिला

सिलसिला फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और संजीव कुमार अहम रोल में दिखाई दिए। यह आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। इस फिल्म का आइकॉनिक सॉन्ग रंग बरसे होली के त्योहार पर जरूर सुनने को मिलता है। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

naidunia_image

शोले

आइकॉनिक फिल्म शोले सभी ने देखी है। ऐसे में होली का त्योहार हो और इस फिल्म का जिक्र न हो ऐसा नहीं हो सकता। 70 के दशक की इस फिल्म के डायलॉग आज भी काफी फेमस हैं। इस फिल्म का आज प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म में होली की झलक देखने को मिलती है।

naidunia_image

बद्री की दुल्हनिया

वरुण धवन और आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म बद्री की दुल्हनिया में भी होली की झलक दिखाई गई है। इस फिल्म का गाना बद्री की दुल्हनिया आज भी होली सेलिब्रेशन पर जरूर बजाया जाता है। गाने में होली फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते दिखाया गया है।

naidunia_image

राम लीला

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म गोलियां की रासलीला राम लीला में भी होली की झलक दिखाई गई है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

naidunia_image

रांझणा

रांझणा फिल्म और उसने गाने आज भी काफी फेमस हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर अवेलेबल है। इस फिल्म में होली के त्योहार को बखूबी दिखाया गया है। साथ गाने भी शानदार हैं।

naidunia_image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button