CG Congress Candidate List: विधानसभा की तरह लोकसभा में भी चेहरा बताने में पीछे हुई कांग्रेस, प्रत्‍याशियों की सूची आज जारी होने की उम्मीद"/>

CG Congress Candidate List: विधानसभा की तरह लोकसभा में भी चेहरा बताने में पीछे हुई कांग्रेस, प्रत्‍याशियों की सूची आज जारी होने की उम्मीद

HIGHLIGHTS

  1. – आपसी सहमति के अभाव में विधानसभा चुनाव में भी हुई थी लेटलतीफी
  2. – भाजपा ने एक साथ 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की
  3. – कांग्रेस ने पहली सूची में छह नामों के बाद तीसरी सूची तक का इंतजार कराया

राज्य ब्यूरो, रायपुर। Lok Sabha Election 2024: विधानसभा की तर्ज पर लोकसभा में भी कांग्रेस टिकट जारी करने में पीछे हो गई है। विधानसभा में जिस तरह हालात बने लोकसभा में भी यही स्थिति निर्मित हो गई है। प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के समर्थक असमंजस में है। वह किस चेहरे को लेकर अपने पक्ष में मतदाताओं को साधें, इसे लेकर चुनौती बढ़ गई है। यह स्थिति तब है जब बस्तर में पहले चरण का मतदान है,वहीं 20 मार्च से नामांकन शुरू होना है। बस्तर, कांकेर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा लोकसभा सीटों में कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित नहीं होने की वजह से समर्थकों में भी निराशा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रत्याशी चयन करने में सर्वसम्मति नहीं बन पाने के कारण कांग्रेस प्रत्याशियों का नाम सार्वजनिक करने से हिचक रही है। हालांकि उम्मीद है कि एक या दो दिन के भीतर पार्टी प्रदेश की अन्य पांच सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर देगी। बतादें कि प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने अभी तक केवल छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित की है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दो और भाजपा को नौ सीटें हासिल हुईं थी।

प्रत्‍याशियों की घोषणा में भाजपा निकली आगे

प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है । भाजपा ने दो मार्च को ही सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि 19 मार्च को कांग्रेस की तीसरी सूची जारी हो सकती है। पहली और दूसरी सूची के बाद भी कांग्रेस की पांच संसदीय सीटों में बाकी प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं हो पाए थे। अब तीसरी सूची का इंतजार किया जा रहा है। बस्तर लोकसभा सीट से दीपक बैज, हरीश लखमा के बाद अब कांग्रेसी विधायक व पूर्व मंत्री कवासी लखमा का भी नाम भी संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मंगलवार को सूची आ सकती है।

बदल सकती है सीटें

बस्तर में असंतुष्टों को साधने के लिए कांग्रेस पार्टी दो अलग-अलग रणनीति पर काम कर रही है, जिसमें बस्तर सीट से कवासी लखमा या हरीश लखमा को टिकट देने के साथ ही दीपक बैज को कांकेर से टिकट दिए जाने की भी चर्चा है,वहीं कांकेर से पुराने नाम में बीरेश ठाकुर के अलावा अब मोहन मरकाम का नाम शामिल किया गया हैं। प्रत्याशियों के नाम घोषित होने के बाद पार्टी के भीतर अंर्तकलह की आशंका से भी निपटने की तैयारियां की जा रही है।

बिलासपुर से ओबीसी प्रत्याशी पर दांव

बिलासपुर में कांग्रेस ओबीसी प्रत्याशी पर दांव खेलने जा रही है। यहां भिलाईनगर के विधायक देवेंद्र यादव के अलावा कांग्रेसी नेता विष्णु यादव का नाम सामने आ रहा है। बिलासपुर में देवेंद्र यादव के समर्थकों ने मोर्चा संभाल लिया है। यहां भाजपा ने ओबीसी प्रत्याशी तोखन साहू को टिकट दिया है। बिलासपुर लोकसभा सीट से ओबीसी वर्ग में साहू, यादव व कुर्मी समाज के मतदाताओं की संख्या अधिक बताई जा रही है।

विधानसभा में दो महीने पीछे हुए थे

विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा के बाद पहली सूची जारी की थी। भाजपा ने 21 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी,वहीं कांग्रेस ने 14 अक्टूबर को अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव सहित 30 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। पहली व आखिरी सूची जारी करने में कांग्रेस भाजपा से पिछड़ गई थी। इससे प्रचार के लिए भी कांग्रेस को समय कम मिला।

आज सूची जारी होने की उम्मीद

पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के बाकी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा 19 मार्च को होने की संभावना हैं, क्योंकि 20 मार्च से बस्तर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। बाकी अन्य सीटों पर भी तीसरी सूची में नाम जारी किए जाएंगे।

कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार

बस्तर- दीपक बैज, कवासी लखमा, हरीश लखमा,

कांकेर- दीपक बैज, बीरेश ठाकुर, मोहन मरकाम

रायगढ़- जय माला सिंह, चक्रधर सिदार, लालजीत सिंह

बिलासपुर- देवेंद्र यादव, विष्णु यादव,

सरगुजा- शशि सिंह, मधु सिंह

(नोट- इंटरनेट मीडिया में प्रसारित संभावित नाम)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button