Angarak Yog 2024: मंगल और शनि मिलकर बनाएंगे दुर्लभ अंगारक योग, इन राशि वालों को जमकर होगा लाभ"/>

Angarak Yog 2024: मंगल और शनि मिलकर बनाएंगे दुर्लभ अंगारक योग, इन राशि वालों को जमकर होगा लाभ

HIGHLIGHTS

  1. कुंभ राशि में शनि और मंगल की युति बनने जा रही है।
  2. शनि और मंगल की युति से अंगारक योग बनता है।
  3. अंगारक योग से मेष राशि वालों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Angarak Yog 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल अपने उच्च भाव (मकर) को छोड़कर शनि के घर में प्रवेश करने वाले हैं। लगभग 38 दिनों तक मकर राशि में रहने के बाद मंगल 15 मार्च की शाम को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह कुंभ राशि में शनि और मंगल की युति बनने जा रही है। शनि और मंगल की युति से अंगारक योग बनता है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद, तो कुछ राशियों के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं कि मंगल ग्रह के गोचर से बनने वाले अंगारक योग से किन राशियों को फायदा होने वाला है।

मेष राशि

अंगारक योग से मेष राशि वालों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। जो लोग किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय काफी अच्छा है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंद बनेंगे।

वृषभ राशि

अवधि में आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस समय आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों के तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने रिश्तों में अहंकार न आने दें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को इस समय बिजनेस में काफी लाभ होगा। शुत्रओं से छुटकारा मिलेगा। रिश्तों में समझदारी से काम लें। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। कर्क राशि वालों की इस समय अवधि में कार्यशैली में सुधार होगा। साथ ही पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। इस दौरान पिता के सहयोग से धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकते हैं। उत्साह और ऊर्जा में कमी देखने को मिल सकती है। इस अवधि में आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button