Aaj Ka Rashifal 29 January 2024: ससुराल से अच्छी खबर मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा"/>

Aaj Ka Rashifal 29 January 2024: ससुराल से अच्छी खबर मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा

Aaj Ka Rashifal 29 January 2024: आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें। साथ ही बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। बड़ी हानि हो सकती है, जिससे उभर पाना बहुत मुश्किल होगा।

HIGHLIGHTS

  1. मेष: आज किस्मत साथ देगी।
  2. वृषभ: सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें।
  3. मिथुन: मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal 29 January 2024: 29 जनवरी 2024, सोमवार को मास अमांत पौष है। पंचांग के अनुसार, आज सूर्योदय का समय सुबह 07:11 बजे है। वहीं सूर्यास्त शाम 05:57 बजे होगा। चन्द्रोदय का समय रात्रि 09:10 बजे है, जबकि चन्द्रास्त सुबह 09:18 बजे होगा। आज दिन में 12:12 – 12:55 बजे तक अभिजीत मुहूर्त है। यहां सभी 12 राशियों का राशिफल

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें। साथ ही बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। बड़ी हानि हो सकती है, जिससे उभर पाना बहुत मुश्किल होगा। स्वास्थ्य को लेकर आज परेशान रह सकते हैं। परिवार के लोगों का विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

 

naidunia_image

ऑफिस के कारण काफी भागदौड़ करना पड़ सकती है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। कोई बड़ा काम मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मतभेद दूर होंगे। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। पत्नी को चोट लग सकती है।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य जो अभी तक पूर्ण नहीं हुए, आज उनका पूर्ण होने का योग बन सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात सफलता का नया मार्ग खोलेगी। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर के कारण बड़ा मुनाफा हो सकता है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज का दिन आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन ना करें, नहीं तो आपका पहले का बना काम भी खत्म हो सकता है। विरोधी इसी मौके की तलाश में है। अच्छा होगा अभी कुछ समय काम को यथावत चलने दें। मौसम के कारण कुछ बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर मित्रों से झगड़ा हो सकता है। मन अशांत रहेगा। आज प्रॉपर्टी आदि में बड़ा इन्वेस्ट ना करें, नहीं तो पैसा उलझ सकता है वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में किसी से विरोध की स्थिति ना बनाएं।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ सफर आनंद पूर्वक रहेगा। पत्नी व बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा। व्यापार-व्यवसाय में सुखद समाचार प्राप्त होगा। बड़ी डीलरशिप मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के लोगों से रिश्ते सुधरेंगे।

 

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज पुराने मित्र से मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश कर सकते हैं। किसी मकान या वाहन को खरीदने के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति में चल रहा विवाद खत्म होगा।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज आप परिवार को लेकर चिंतित रह सकते हैं। मन आशंकाओं से भरा रहेगा। अपने परिवारिक कर्तव्य के निर्वाह के लिए अब कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज कोई निवेश कार्य क्षेत्र में करने से बचें।

 

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज मन अशांत रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऑफिस में अपने अधिकारी वर्ग से आज वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में है परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

 

 

naidunia_image

आज किसी विशेष काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। सफलता मिलेगी। आज आपको व्यापार-व्यवसाय में कोई बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे।

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

 

naidunia_image

 

आज आप पॉजिटिव एनर्जी से भरे रहेंगे। आज आपके मन में अच्छे अच्छे विचार आएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें खानपान का ध्यान रखें। परिवार में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति से दूर रहें।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

 

naidunia_image

ऑफिस में सहयोगियों के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। आप किसी षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। जिस काम के लिए आपने धनराशि जमा की है, वह व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button