SA Vs IND 2nd Test: 55 रनों पर ऑलआउट हुई दक्षिण अफ्रीका टीम, भारत ने तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड"/>

SA Vs IND 2nd Test: 55 रनों पर ऑलआउट हुई दक्षिण अफ्रीका टीम, भारत ने तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड

खेल डेस्क, नई दिल्ली। SA vs IND 2nd Test 2024: दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 55 रनों पर ढेर हो गई। ये अफ्रीका का सबसे कम स्कोर है। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। इससे पहले दोनों के बीच टेस्ट का सबसे कम स्कोर 1996 में टीम इंडिया ने बनाया था। 27 वर्ष बाद उससे कम स्कोर बना है।

दक्षिण अफ्रीका कप्तान डीन एल्गर अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर भारतीय गेंदबाजों ने खूब फायदा उठाया। मोहम्मद सिराज ने एडन मार्करम के विकेट के साथ शुरुआत की। अपने 6वें विकेट के रूप में मार्को यानसन को आउट किया। एल्गर भी सिराज का शिकार बने।
 

मोहम्मद सिराज का कमाल, साउथ अफ्रीका धराशाई

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पहली पारी में ध्वस्त हो गई। टीम के लिए सर्वाधिक 15 रन काइल वेरिन ने बनाए। डेविड बेडिंगहाम ने 12 रन बनाए। दोनों को छोड़कर कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू नहीं सका। ये अफ्रीका का टीम इंडिया के खिलाफ सबसे कम टेस्ट स्कोर है। इससे पहले सबसे कम स्कोर 79 रन था।

टूटा 27 साल पुराना रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका टीम 55 रनों पर सिमट गई। इससे पहले दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच की एक पारी का सबसे कम स्कोर 66 रन था, जो टीम इंडिया ने 1996 में डर्बन में बनाया था। अफ्रीका का सबसे कम स्कोर 79 था, जो नागपुर में 2015 में बनाया था। केप टाउन में 55 रनों की पारी अब टेस्ट की सबसे कम स्कोर की पारी बन गई। बता दें सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने जीत लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button