Sandeep Lamichhane: दिल्ली कैपिटल्स का पूर्व खिलाड़ी दुष्कर्म का दोषी करार, काठमांडू जिला अदालत ने सुनाया फैसला"/>

Sandeep Lamichhane: दिल्ली कैपिटल्स का पूर्व खिलाड़ी दुष्कर्म का दोषी करार, काठमांडू जिला अदालत ने सुनाया फैसला

Sandeep Lamichhane: नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने दुष्कर्म के दोषी पाए गए हैं। काठमांडू जिला अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Sandeep Lamichhane: नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने दुष्कर्म के दोषी पाए गए हैं। काठमांडू जिला अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। लामिछाने को सजा के लिए नए साल तक इंतजार करना होगा। अगली सुनवाई 10 जनवरी हो होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ी को तीन से दस साल तक सजा हो सकती है। संदीप लामिछाने के खिलाफ 24 दिसंबर को अंतिम सुनवाई हुई थी। नेपाल के पूर्व कप्तान पर नाबालिग से बलात्कार का आरोप था।

 

सितंबर 2022 में दर्ज हुआ मामला

 

संदीप लामिछाने फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। उन्हें दो लाख नेपाली रुपये और कुछ शर्तों के साथ बेल दी गई थी। इससे पहले नवंबर 2022 में कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था। संदीप के खिलाफ पिछले साल सितंबर में एक लड़की दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। तब वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे थे। अक्टूबर में एयरपोर्ट से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

IPL खेलने वाले पहले नेपाली खिलाड़ी हैं संदीप लामिछाने

 
 

23 वर्षीय संदीप लामिछाने आईपीएल खेलने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर हैं। वह 2018 से 2020 तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे। उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी।

संदीप लामिछाने का क्रिकेट करियर

 

प्रतियोगिता वनडे टी20 इंटरनेशनल एलए टी20
मैच 51 52 73 136
रन 376 64 407 120
बैटिंग औसत 13.92 5.81 12.71 7.05
100/50 0/0 0/0 0/0 0/0
टॉप स्कोर 35* 16* 35* 16*
विकेट 112 98 157 193
गेंदबाजी औसत 18.06 12.58 17.71 17.76
एक इनिंग में 5 विकेट 3 1 4 1
बेस्ट गेंदबाजी 6/11 5/9 6/11 5/9

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button