Abhishek- Aishwarya: बेटी संग मायके शिफ्ट हुईं ऐश्वर्या राय? तलाक की खबरों के बीच अभिषेक के साथ नजर आईं एक्ट्रेस"/>

Abhishek- Aishwarya: बेटी संग मायके शिफ्ट हुईं ऐश्वर्या राय? तलाक की खबरों के बीच अभिषेक के साथ नजर आईं एक्ट्रेस

अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा है। इन सबके बीच अब अभिषेक का एक वीडियो सामने आया है। वे अपनी सास वृंदा का हाथ पकड़े और उनकी केयर करते दिखाई दे रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  1. ऐश्वर्या ने जलसा छोड़ दिया है और अभिषेक से अलग होकर अपने मायके रह रही हैं।
  2. खबरों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  3. एनुअल फंक्शन में अभिषेक और ऐश्वर्या को साथ देखा गया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर कई खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा था कि कपल के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग हो सकते हैं। ऐसी भी खबरें आ रही थीं कि ऐश्वर्या ने जलसा छोड़ दिया है और अभिषेक से अलग होकर अपने मायके रह रही हैं। वहीं, इन खबरों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक और ऐश्वर्या साथ नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक एक दामाद होने का फर्ज भी निभा रहे हैं।

 

साथ नजर आए अभिषेक और ऐश्वर्या

 

बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अमिताभ बच्चन का घर जलसा छोड़ दिया है। वे अपनी बेटी आराध्या के साथ मायके में रह रही हैं। बताया गया था कि उनकी अपनी सास जया बच्चन के साथ नहीं बन पाती है और परिवार वे काफी विवाद हो रहा है। अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा है। इन सबके बीच अब अभिषेक का एक वीडियो सामने आया है। वे अपनी सास वृंदा का हाथ पकड़े और उनकी केयर करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार को धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन आयोजित किया गया था।

साथ एंजॉय किया एनुअल फंक्शन

 

इस फंक्शन में पूरा बच्चन परिवार अपनी लाड़ली को सपोर्ट करने पहुंचा था। आराध्या की परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या को साथ देखा गया। इतना ही नहीं, उन्होंने मीडिया के सामने पोज भी दिए। इस इवेंट को बच्चन परिवार के साथ-साथ ऐश्वर्या की मां वृंदा ने भी अटेंड किया। इवेंट के बाद एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक अपनी सास को कार तक छोड़ने के लिए पत्नी के साथ आते भी नजर आए। इसके बाद एक ही कार में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या घर के लिए रवाना हुए। इन वीडियोज पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर, अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button