CM Oath Ceremony Live: मध्य प्रदेश में सुबह 11.30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे मोहन यादव, कैबिनेट पर सबकी नजर
 
"/>

CM Oath Ceremony Live: मध्य प्रदेश में सुबह 11.30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे मोहन यादव, कैबिनेट पर सबकी नजर

 

HIGHLIGHTS

  • पीएम नरेन्द्र मोदी सहित कई दिग्गजन नेता कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद।
  • भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यकम।
  • जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला डिप्‍टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

MP CM Oath Ceremony Live: मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए मोहन यादव आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में दोपहर 11.30 बजे यह कार्यक्रम होगा, इसके लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम और मंत्री भी शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। यहां पढ़‍िए इससे जुड़ा हर अपडेट…

Madhya Pradesh Chief Minister Oath Ceremony Live Updates Mohan Yadav Will Take Oath For CM Position

13 December 2023
11 : 05 : 37 PM

सात राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे सम्मिलित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में सात राज्यों के मुख्यमंत्री सम्मिलित होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार शामिल हैं।  

8 : 44 : 28 PM

 

 
8 : 43 : 25 PM

 

2 : 17 : 55 PM

MP News: मोहन यादव से मिले पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मंगलवार को भाजपा द्वारा मनोनीत सीएम मोहन यादव से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। मिश्रा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने पर बधाई दी।

1 : 08 : 29 PM

वीडी, हितानंद ने देखी व्यवस्थाएं

 मंगलवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने लाल परेड मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ नरेला विधायक, विश्वास सारंग, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से विधायक भगवानदास सबनानी एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। 

11 : 56 : 15 AM

MP New CM: भोपाल में मोहन यादव से मिले कमल नाथ

मंगलवार सुबह पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमल नाथ भाजपा द्वारा मनोनीत सीएम मोहन यादव से मिलने के लिए पहुंचे। मुलाकात के बाद कमल नाथ ने कहा कि मैं उन्हें बधाई देने आया था, मैंने उनसे कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए जो हमारा योगदान होगा वे हम करेंगे। विपक्ष में रहकर हम जनता को अधिकार की रक्षा करेंगे।

11 : 45 : 58 AM

MP CM Oath Ceremony Live : मोहन यादव बोले- जनता की सेवा की दिशा में करेंगे काम

मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर मंगलवार सुबह मोहन यादव ने कहा कि मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं, मैंने इस ज़िम्मेदारी को सेवक की तरह लिया है। जनता की सेवा की दिशा में काम करेंगे। कल शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल होंगे, इसी की तैयारी कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button