U19 World Cup 2024 शेड्यूल का एलान, जानिए कब-कब होंगे भारतीय टीम के मैच"/>

U19 World Cup 2024 शेड्यूल का एलान, जानिए कब-कब होंगे भारतीय टीम के मैच

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ICC Men’s U19 World Cup 2024 Schedule: आईसीसी ने अंडर-19 मेंस विश्व कप 2024 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट में 41 मैच खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया जाएगा। मुकाबले की शुरुआत 19 जनवरी से अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होगी। फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को होगा। भारत, बांग्लादेश आयरलैंड और यूएसए ग्रुप में है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 जनवरी को बांग्लादेश से खेलेगी। दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को आयरलैंड से होगा। आखिरी ग्रुप मैच 28 जनवरी को यूएसए के खिलाफ है।

टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी

U-19 विश्व कप 2024 में 16 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। वर्ल्ड कप तीन चरणों में होगा। अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को डायरेक्ट एंट्री मिली है। पांच टीमों का मौका रीजन क्वालिफायर से मिला। इसमें नामीबिया, न्यूजीलैंड, नेपाल, स्कॉटलैंड और यूएसएस शामिल है।

ICC U19 विश्व कप ग्रुप्स

ग्रुप ए- भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड और यूएसए

ग्रुप बी- इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड

ग्रुप सी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और नामीबिया

ग्रुप डी- अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और नेपाल

एशिया कपके लिए टीम इंडिया की अंडर-19 स्क्वॉड

अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान, अरवेल्ली अवनीश राव (विकेटकीपर), सौम्य कुमार पांडे (उपकप्तान), मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी और नमन तिवारी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी- प्रेम देवकर, अंश गोसाई और मोहम्मद अमान।

रिजर्व खिलाड़ी- दिग्विजय पाटिल, जयंत गोयत, पी विग्नेश और किरण चोरमेले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button