CG Election 2023 : कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने फिर से कांग्रेस सरकार बनने का किया दावा, कहा- भाजपा के घोषणा-पत्र पर जनता ने नहीं किया भरोसा"/>

CG Election 2023 : कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने फिर से कांग्रेस सरकार बनने का किया दावा, कहा- भाजपा के घोषणा-पत्र पर जनता ने नहीं किया भरोसा

HIGHLIGHTS

  1. दीपक बैज बोले- लोगों ने बढ़-चढ़ कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया
  2. ‘प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी और भाजपा के घोषणा पत्र से किया किनारा’
  3. भाजपा पर लगाया चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने का आरोप
रायपुर (राज्य ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव के बाद मिल रहे रुझानों पर दावा करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी। मतदाताओं ने कांग्रेस के घोषणा-पत्र पर भरोसा जताया है। भाजपा के घोषणा-पत्र को जनता ने नकार दिया है।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र पर प्रदेश के हर वर्ग ने भरोसा किया है। 2018 में भाजपा सरकार की बिदाई के साथ शुरू हुई नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की कांग्रेस की विकास यात्रा निर्बाध गति से आगे बढ़ेगी। प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी और भाजपा के घोषणा पत्र से किनारा कर लिया, भरोसा नहीं किया।
 
उन्होंने कहा कि माता-बहनों ने कांग्रेस सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना के माध्यम से मिलने वाले हर साल 15,000 रुपये की राशि, 500 रुपये की रसोई गैस सिलिंडर में सब्सिडी, महिला समूह की कर्ज माफी जैसे विषयों पर भरोसा किया और बढ़-चढ़ कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना होगी। किसानों की कर्ज माफी होगा। धान की कीमत 3,200 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगी।

भाजपा को भाजपा का ही समर्थन नहीं

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों को भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का ही समर्थन नहीं मिला। जनता तो पहले ही भाजपा से दूर थी। भाजपा जो आयातित नेताओं के दम पर प्रदेश में चुनाव लड़ रही थी। मतदान खत्म होने के बाद आयातित नेता झोला उठाकर चले गए। भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। प्रदेश के भाजपा के नेता पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुके थे। प्रदेश के भाजपा, आरएसएस के कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के कामों पर भरोसा कर रहे हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा से जुड़े किसान और युवा भी प्रभावित हैं और उन्होंने कांग्रेस पर भरोसा किया है।

भाजपा ने चुनाव में किया अफवाह फैलाने का काम

बैज ने कहा कि भाजपा ने पूरे चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने का काम किया है। झूठ बोलकर राजनीति की है और जनता भाजपा के झूठ को दरकिनार कर प्रदेश को ऊंचाई में ले जाने वाली कांग्रेस सरकार पर भरोसा किया। सरकार के कामों पर भरोसा किया। तीन दिसंबर को फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button