ग्रीस से पहुंचे नीस दंपती ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को जाना, नालंदा परिसर में लगी प्रदर्शनी को देखा"/>

ग्रीस से पहुंचे नीस दंपती ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को जाना, नालंदा परिसर में लगी प्रदर्शनी को देखा

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। राजधानी के नालंदा परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में ग्रीस से पहुंचे नीस दंपती ने राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में करीब जाना। जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक सुरेंद्र ठाकुर ने इन्हें विस्तार से जानकारी दी। ग्रीस से नीस दंपती भारत पर्यटन के लिए आया है। बस्तर की खूबसूरती के बारे में सुनकर दंपती छत्तीसगढ़ प्रवास पर आया है। फिलहार यह दंपती रायपुर में है।

दंपती को बुधवार को अटल तथा छत्तीसगढ़ पर केंद्रित प्रदर्शनी की जानकारी मिली तो वे नालंदा परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक सुरेंद्र ठाकुर से विस्तार से प्रदर्शनी की जानकारी ली। संयुक्त संचालक ने दंपती को बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य पहले मध्य प्रदेश का हिस्सा था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लगा कि मध्य प्रदेश काफी बड़ा राज्य है और इसे छोटा होना चाहिए, ताकि छत्तीसगढ़ का विकास अच्छे से हो सके।
 

सुशासन दिवस के बारे में बताया

छत्तीसगढ़ ग्रीस से भी भौगोलिक क्षेत्र में ज्यादा है और ऐसे में इस राज्य के गठन से यहां के रहवासियों का बेहतर विकास हो पा रहा है। उन्होंने नीस दंपती को बताया कि छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी 25 दिसंबर को होता है, इसलिए ये दिन खास होता है।

उन्होंने पारदर्शी शासन पर जोर दिया इसलिए उनका जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। नई पीढ़ी को उनके बारे में ज्यादा जानकारी हो, इसलिए प्रदर्शनी लगाई है। उन्होंने नीस दंपती को विस्तार से छत्तीसगढ़ के परिवेश के बारे में जानकारी दी। नीस दंपती ने कहा कि छत्तीसगढ़ तथा भारत की राजनीति को जानने के लिए काफी बढ़िया काम हो रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button