Health Tips: दीपावली के बाद इन पदार्थों का करें सेवन, सेहत के लिए है लाभदायक"/>

Health Tips: दीपावली के बाद इन पदार्थों का करें सेवन, सेहत के लिए है लाभदायक

Health Tips: पर्व पर मिठाई की बढ़ती मांग के कारण कई बार मिलावट युक्त मिठाई भी बाजार में आने लगती है जिनका सेवन सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

HIGHLIGHTS

  1. यदि रक्त में शर्करा का स्तर तेजी से बड़ा है तो उसे घरेलू नुस्खों से संतुलित किया जा सकता है।
  2. मेथी, धनिया, सेब का सिरका, ग्वारपाठा, दालचिनी से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
  3. मेथी के बीजों में खास ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट और शुगर के अवशोषित होने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है।
 
Health Tips: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दीपावली का पर्व बड़े व छोटे हर उम्र के लोगों के लिए उत्साह और खुशियां लेकर आता है। इस दौरान लोग खूब मिठाइयां खाते हैं। कई बार यह देखा गया कि है कि दीपावली पर मिठाइयां खाने के बाद कई लोगों का ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। यदि इस पर ध्यान दिया जाए और समय रहते उस पर काबू पा लिया जाए तो कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
 
 
आहार व पोषण विशेषज्ञ डा. आरती मेहरा बताती हैं कि दीपावली की मिठाई खाने के बाद यदि रक्त में शर्करा का स्तर तेजी से बड़ा है तो उसे घरेलू नुस्खों से संतुलित किया जा सकता है। मेथी, धनिया, सेब का सिरका, ग्वारपाठा, दालचिनी से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। पर्व पर मिठाई की बढ़ती मांग के कारण कई बार मिलावट युक्त मिठाई भी बाजार में आने लगती है जिनका सेवन सेहत को नुकसान पहुंचाता है।
 

 

 

मेथीदाना है फायदेमंद
 
इन मिठाइयों का सेवन आपकी सेहत को कुछ न कुछ नुकसान तो पहुंचाता ही है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है। डायबिटीज के मरीज जिनका इस दौरान ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया है उन्हें कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए। मेथी के बीजों में खास ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट और शुगर के अवशोषित होने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इस वजह से तेजी से ब्लड शुगर बढ़ नहीं पाता है।

 

रात को एक चम्मच मेथी के बीज भिगोकर रख दें और रोज सुबह खाली पेट उनका सेवन करें। रोजाना रात को सोने से पहले 1 चम्मच सेब का सिरका आधा गिलास गुनगुने पानी में अच्छे से मिलाकर पिएं। रातभर सेब का सिरका आपके शरीर में काम करता है, जिससे सुबह आपका खाली पेट ब्लड शुगर स्तर नियंत्रित होता है। इसके अलावा मेथीदाना और धनिये का उपयोग, ग्वारपाठे का रस व दालचिनी का सेवन भी लाभदायक होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button