CG Election 2023: छत्‍तीसगढ़ की इन 15 सीटों पर कांटे की टक्कर, 2018 में 5000 वोटों से कम था हार-जीत का अंतर"/>

CG Election 2023: छत्‍तीसगढ़ की इन 15 सीटों पर कांटे की टक्कर, 2018 में 5000 वोटों से कम था हार-जीत का अंतर

HIGHLIGHTS

  1. छत्‍तीसगढ़ के 2018 चुनाव में जीत हार का अंतर 5000 वोटों से कम रहा
  2. मरकाम ने भाजपा की लता उसेंडी को महज 1,700 वोटों से हराया था
  3. भाजपा की रंजना साहू ने कांग्रेस के गुरुमुख सिंह होरा से 464 वोटों से जीत हासिल की

अजय रघुवंशी/रायपुर। Chhattisgarh Election 2023: विधानसभा चुनाव 2018 में छत्‍तीसगढ़ की 15 सीटें ऐसी थीं, जहां हार-जीत का अंतर 5,000 वोटों से कम था। इनमें कुछ सीटों में तो यह अंतर 1,500 से नीचे भी रहा। कोंडागांव सीट की ही बात करें तो कांग्रेस के मोहनलाल मरकाम ने भाजपा की पूर्व मंत्री लता उसेंडी को महज 1,700 वोटों से हराया था। धमतरी में भाजपा की रंजना साहू ने कांग्रेस के गुरुमुख सिंह होरा पर मात्र 464 वोटों से जीत हासिल की थी। खैरागढ़ में स्व. देवव्रत सिंह ने 870 वोटों से विजयश्री पाई थी। इन सीटों पर चुनावी समीकरण इस बार भी काफी दिलचस्प होने वाला है। यही कारण है कि दोनों दलों के प्रत्याशियों ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है।

तीन सीटों पर दोबारा आमने-सामने

जिन 15 सीटों पर पर जीत का अंतर पांच हजार वोटों से कम रहा। उनमें तीन सीटों पर प्रतिद्वंदी दोबारा आमने-सामने होंगे। इनमें कोंडागांव सीट से मोहन मरकाम बनाम लता उसेंडी, नारायणपुर सीट से चंदन कश्यप और केदार कश्यप और भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और प्रेम प्रकाश पांडेय के बीच मुकाबला होगा। इसके साथ ही पामगढ़ में कांग्रेस ने गोरेलाल बर्मन के स्थान पर इस बार शेषराज हरबंश को मौका दिया है।

भाजपा ने हारे विधायकों को दोबारा मौका दिया

जिन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी काफी कम अंतर से हारे थे, वहां पर भाजपा ने पुराने प्रत्याशियों को दोबारा मौका दिया है। इनमें धमतरी से रंजना साहू,मनेंद्रगढ़ से श्याम बिहारी जायसवाल आदि शामिल हैं। हालांकि कुनकुरी से भरत साई के स्थान पर विष्णुदेव साय को प्रत्याशी बनाया गया है।

इन विधानसभा सीटों पर पांच हजार से कम मतों से हुई थी जीत

विधानसभा सीट पार्टी जीते प्रत्याशी मतों का अंतर प्रतिद्वंदी प्रत्‍याशी पार्टी
चंद्रपुर कांग्रेस रामकुमार यादव 4418 गीतांजलि पटेल बसपा
कुनकुरी कांग्रेस यूडी मिंज 4293 भरत साई भाजपा
धमतरी भाजपा रंजना साहू 464 गुरूमुख सिंह होरा कांग्रेस
खैरागढ़ जकांछ देवव्रत सिंह 870 कोमल जंघेल भाजपा
कोंडागांव कांग्रेस मोहन मरकाम 1796 लता उसेंडी भाजपा
अकलतरा भाजपा सौरभ सिंह 1854 ऋचा जोगी जकांछ
बलौदाबाजार जकांछ प्रमोद शर्मा 2129 जनक राम वर्मा कांग्रेस
दंतेवाड़ा भाजपा भीमा मंडावी 2172 देवती कर्मा कांग्रेस
जांजगीर-चांपा भाजपा नारायण चंदेल 4188 मोतीलाल देवांगन कांग्रेस
मनेंद्रगढ़ कांग्रेस विनय जायसवाल 4073 श्याम बिहारी जायसवाल भाजपा
पामगढ़ बसपा इंदु बंजारे 3061 गोरेलाल बर्मन कांग्रेस
कोटा जकांछ रेणु जोगी 3026 काशीराम साहू भाजपा
भिलाई नगर कांग्रेस देवेंद्र यादव 2849 प्रेम प्रकाश पाांडेय भाजपा
नारायणपुर कांग्रेस चंदन कश्यप 2647 केदार कश्यप भाजपा
तखतपुर कांग्रेस रश्मि सिंह 2991 संतोष कौशिक जकांछ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button