CG New CM: विष्णु देव साय ने ली शपथ, मां ने भावुक होकर सीएम बेटे को लगाया गले"/>

CG New CM: विष्णु देव साय ने ली शपथ, मां ने भावुक होकर सीएम बेटे को लगाया गले

HIGHLIGHTS

  1. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शपथ ग्रहण के पहले राज्य के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो महान विभूतियों को नमन किया।
  2. मां जसमनी देवी साय ने अपने मुखिया बेटे को ना केवल आशीर्वाद दिया बल्कि भावुक होकर गले लगा लिया।
  3. स्वजन के लिए यह बड़ा ही भावुक और अविस्मरणीय क्षण रहा।

CG New CM: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्ता की बागडोर संभालने से बुधवार की सुबह पुरैना स्थित घर पहुंचकर अपनी मां जसमनी देवी साय से आशीर्वाद ग्रहण किया। मां जसमनी देवी साय ने अपने मुखिया बेटे को ना केवल आशीर्वाद दिया बल्कि भावुक होकर गले लगा लिया। जसमनी देवी ने कहा कि बहुत ही कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला अब प्रदेश की कमान संभालेगा। उन्होंने साय को मिठाई खिलाई। स्वजन के लिए यह बड़ा ही भावुक और अविस्मरणीय क्षण रहा।

दो महान विभूतियों को किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शपथ ग्रहण के पहले राज्य के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो महान विभूतियों को नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने सुबह अवंति विहार एटीएम चौक स्थित राज्य निर्माण के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री जयस्तंभ चौक पहुंचे और छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके मातृभूमि के प्रति समर्पण और बलिदान को नमन किया। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दृढ़ इच्छाशक्ति से छत्तीसगढ़ के लोगों की लंबे समय से चली आ रही अलग राज्य की मांग पूरी हुई थी। वाजपेयी के प्रयासों से मध्यप्रदेश से अलग होकर 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया था।

समारोह स्थल में उत्सव का माहौल, पारंपरिक नृत्य ने लुभाया

साइंस कालेज मैदान में प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय ने बुधवार को शपथ लिया। समारोह को हर कोई यादगार बनाना चाह रहा था। शपथ ग्रहण का साक्षी बनने के लिए सुबह से ही राजधानी समेत प्रदेशभर से लोगों का समारोह स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था। समारोह में विभिन्न जिलों से सांस्कृतिक और परंपरागत नृत्य दल भी अपने कला का प्रदर्शन करने के लिए पहुंचा था। समारोह स्थल के बाहर चौपाटी के समीप कलाकारों ने मांदर की थाप में कर्मा समूह दल अपनी प्रस्तुति से समा बांधा। कलाकारों के साथ समर्थक, कार्यकर्ता और अन्य लोग भी उत्साहपूर्वक नृत्य में शामिल हुए। समारोह स्थल पर उत्सव सा माहौल था। बस्तर, रायगढ़, कोरबा और अन्य जिले से दल पहुंचा था। पीपल चौक घोंटमार, कोरबा से पहुंचे कर्मा नर्तक दल ने उत्साह के साथ अतिथियों का स्वागत किया। प्रदेश में प्रचलित सभी लोक नृत्यों से कलाकारों ने समा बांधा और लोगों को लुभाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button