World Cup 2023: कल साउथ अफ्रीका के सामने उतरेगी बांग्लादेश, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स"/>

World Cup 2023: कल साउथ अफ्रीका के सामने उतरेगी बांग्लादेश, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स

खेल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश का वर्ल्ड कप 2023 में आमना सामना होगा। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा। दक्षिण अफ्रीका नीदरलैंड से हार गई थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं पाई थी। दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर जोरदार वापिसी की है।

बांग्लादेश वर्ल्ड कप में संघर्ष कर रहा है। बांग्लादेश ने चार मुकाबलों में केवल एक में ही जीत दर्ज की है। वह अफगानिस्तान के साथ अपने पहले मैच ही जीत पाया। उसके बाद इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारत से उसे हार का सामना करना पड़ा।
 

वनडे में दक्षिण अफ्रीका बना बांग्लादेश

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच में अब तक 24 मैच हुए हैं। साउथ अफ्रीका ने 18 बार बांग्लादेश से जीत दर्ज की है। बांग्लादेश सिर्फ 6 बार ही जीत सका है।

अफ्रीका के महत्वपूर्ण खिलाड़ी

रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, लिटन दास, मेहदी हसन मेराज साउथ अफ्रीका के ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैच को कभी भी साउथ अफ्रीका की तरफ मोड़ सकते हैं। इन खिलाड़ियों पर सबकी नजर रहेगी।

मैच का विवरण

मैच- साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, वर्ल्ड कप

स्थान- मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम, 2 बजे

दक्षिण अफ्रीका की टीम

क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, गेराल्ड कोएत्जी

बांग्लादेश की टीम

तंजीद हसन, लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button