MP Election 2023: मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर लगभग स्थिति साफ, यहां देखें प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

"/>

MP Election 2023: मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर लगभग स्थिति साफ, यहां देखें प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दो और कांग्रेस ने एक सीट छोड़कर सभी सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। इसी के साथ भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। 230 विधानसभा सीटों पर मुख्य मुकाबला इस तरह रहेगा।

HighLights

  • प्रत्याशियों को लेकर स्थिति लगभग साफ
  • कांग्रेस ने अब तक उतारे 229 चेहरे
  • भाजपा ने 228 सीटों पर घोषित किए नाम

MP Election 2023 इलेक्शन डेस्क, इंदौर। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पांच सूचियां जारी कर 228 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। दो सीटों को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। भाजपा की ओर से जारी जारी अब तक की सूची में न सिर्फ कई विधायकों के टिकट काटे गए हैं, तो वहीं कई सीटों पर दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

भाजपा की पांचवी सूची में पार्टी ने प्रत्याशियों की पांचवीं सूची में जहां विधायकों के टिकट तो काटे लेकिन नए चेहरों पर दांव लगाने के बजाय पुरानों को ही आजमाना बेहतर समझा। शनिवार को घोषित 92 प्रत्याशियों की इस सूची में पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है। कांग्रेस-सपा से आए एक-एक और दो निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिया गया है। हालांकि तीन मंत्रियों सहित 29 विधायकों के टिकट काटे हैं। एससी के आठ और एसटी के सात विधायकों को भी टिकट नहीं दिया गया।

उम्र का बंधन नहीं दिखा

जोबट से सुलोचना रावत को टिकट न देकर उनके बेटे का दिया है। बालाघाट में मंत्री गौरीशंकर बिसेन की जगह बेटी मौसम प्रत्याशी हैं। 2018 में विधानसभा चुनाव हारने वाले 20 पूर्व विधायकों को फिर मौका दिया है। पांचवीं सूची में उम्र सीमा का बंधन नजर नहीं आया। विधायक नागेंद्र सिंह गुढ़ और नागेंद्र सिंह (नागौद) की उम्र 80 वर्ष से अधिक है और इन्हें टिकट दिया गया है।

naidunia

naidunia

naidunia

naidunia

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button