PAK vs SL: पाकिस्तान ने विश्व कप का सबसे बड़ा रन चेज किया, श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा

"/>

PAK vs SL: पाकिस्तान ने विश्व कप का सबसे बड़ा रन चेज किया, श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा

HighLights

  • पाकिस्तान टीम ने विश्व कप में इतिहास रचा।
  • विश्व कप में सबसे बड़े लक्ष्य को चेज किया।
  • श्रीलंका को 6 विकेट से हराया।

एजेंसी, नई दिल्ली। World Cup 2023 Pakistan vs Sri Lanka: विश्व कप के 8वें मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। हैरदाबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। इसी के साथ पाक ने इतिहास रच दिया। उन्होंने वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज किया। पाकिस्तान ने आयरलैंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आयरलैंड ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ 329 रन का टारगेट हासिल किया था।

रिजवान और शफीक के शतक

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्ला शफीक ने शतक लगाए। रिजवान ने 121 गेंदों पर 131* रन बनाए। शफीक ने 113 रनों का योगदान दिया। इफ्तिखार अहमद 22 रन बनाकर नॉट आउट रहे। एक बार फिर कप्तान बाबर आजम फ्लॉप रहे और महज 10 रन पर आउट हो गए।

श्रीलंका के लिए कुसल और समरविक्रमा ने जड़ा शतक

इससे पहले श्रीलंका के कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने शतक जड़ा। मेंडिस ने 77 गेंदों पर 122 रन बनाकर आउट हुए। यह उनका तीसरा वनडे शतक है। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 6 हवाई छक्के लगाए। सदीरा ने 89 गेदों पर 108 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। समरविक्रमा का यह पहला वनडे शतक है। पाकिस्तान के लिए हसन अली ने 71 रन देकर 4 विकेट लिए। हारिस रउफ को 2 सफलता मिली।

Pak vs SL: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

श्रीलंका: 1 पथुम निसांका, 2 कुसल परेरा, 3 कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), 4 सदीरा समरविक्रमा, 5 चरित असलांका, 6 धनंजय डी सिल्वा, 7 दासुन शनाका (कप्तान), 8 डुनिथ वेललागे, 9 महीश थीक्षाना, 10 मथीशा पथिराना। 11 दिलशान मदुशंका

पाकिस्तान: 1 अब्दुल्ला शफीक, 2 इमाम-उल-हक, 3 बाबर आजम (कप्तान), 4 मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), 5 सऊद शकील, 6 इफ्तिखार अहमद, 7 मोहम्मद नवाज, 8 शादाब खान, 9 हसन अली, 10 शाहीन अफरीदी, 11 हारिस रऊफ

पाकिस्तान और श्रीलंका के एक्स फैक्टर खिलाड़ी

पाकिस्तान के सऊद शकील ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अर्धशतक जड़कर विश्व कप में अपनी छाप छोड़ दी है। उनकी पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की। मोहम्मद रिजवान के साथ 120 रनों की साझेदारी कर उन्होंने टीम को संकट से बाहर निकाला। श्रीलंका की बात करें तो उनके पास कुसल मेंडिस के रूप में एक खतरनाक बल्लेबाज है। दक्षिण अफ्रीका के पहाड़ जैसे स्कोर के सामने उन्होंने घुटने नहीं टेके और 25 गेंदों में अर्धशतक लगाकर श्रीलंकाई टीम को मैच में बनाकर रखा।

पाकिस्तान ने विश्व कप में 275 या उससे ज्यादा का स्कोर का हर बार बचाव करते हुए 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है। पाक पावर प्ले के दौरान बड़े शॉट मारने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। साल 2023 में वनडे में पाक टीम पहले 10 ओवर में छक्का नहीं लगा पाई है। श्रीलंका वनडे वर्ल्ड कप में कभी पाकिस्तान को हरा नहीं पाया है। दोनों टीमें आठ बार टकाई हैं। श्रीलंका को सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बारिश के चलते धूल गया था।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका हेड हू डेड रिकॉर्ड (Pakistan vs Sri Lanka Head-To-Head In ODI)

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अबतक 156 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। इसमें 92 मैचों में पाकिस्तान विजयी रही है। 59 मुकाबले श्रीलंका ने जीते हैं। चार बेनतीजा और एक मुकाबला टाई रहा।

naidunia

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका संभावित प्लेइंग 11 (Pakistan vs Sri Lanka Probable Playing XI)

पाकिस्तान

फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सउद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

naidunia

 

 

श्रीलंका

 

दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निशांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, कसुन रजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशन मदुशंका।

 

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका ड्रीम 11 टीम (Pakistan vs Sri Lanka Dream 11 Team)

 

विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान (कप्तान), कुसल मेंडिस।

बल्लेबाज- बाबर आजम, इमाम उल हक, चरिथ असलंका, कुसल परेरा (उपकप्तान)

ऑलराउंडर- दुनिथ वेल्लालागे, शादाब खान

गेंदबाज- शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, कसुन रजिथा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button