Health Tips : यह बीमारी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग लि‍वर पर करती है सीधे हमला"/>

Health Tips : यह बीमारी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग लि‍वर पर करती है सीधे हमला

Health Tips : पाचन तंत्र कमजोर होना, भूख कम लगना, कमजोरी, आंखों के सफेद भाग में पीलापन, जी मिचलाना व उल्टी होना, सिर दर्द, नाखूनों का रंग पीला होना, पेशाब में पीलापन आना आदि इसके मुख्य लक्षण हैं।

HIGHLIGHTS

  1. बारिश में खतरा बढ़ जाता है, जिसकी मुख्य वजह दूषित पेयजल।
  2. मरीजों को ठंड लगना, त्वचा का रंग बदलना आम लक्षण।
  3. यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है।

Health Tips : पीलिया के उपचार में लापरवाही जानलेवा हो सकती है। इसलिए इस बीमारी को अनदेखा नहीं करना चाहिए। पीलिया होने पर बिना देर किए उपचार जरूरी है। यह बीमारी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग लि‍वर पर सीधे हमला करती है। पाचन तंत्र कमजोर होना, भूख कम लगना, कमजोरी, आंखों के सफेद भाग में पीलापन, जी मिचलाना व उल्टी होना, सिर दर्द, नाखूनों का रंग पीला होना, पेशाब में पीलापन आना आदि इसके मुख्य लक्षण हैं।

 
 

बारिश में खतरा बढ़ जाता है, जिसकी मुख्य वजह दूषित पेयजल

 

खासकर बारिश के मौसम में पीलिया का खतरा बढ़ जाता है। जिसकी मुख्य वजह दूषित पेयजल रहता है। दूषित जल शरीर में पीलिया के रूप में गंभीर समस्या पैदा कर देता है। सही समय पर सटीक उपचार न होने के कारण कैंसर का खतरा रहता है। पीलिया के मरीजों को ठंड लगना, त्वचा का रंग बदलना आम लक्षण हैं। हेपेटाइटिस, पैंक्रियाटिक कैंसर, एल्कोहल के ज्यादा सेवन से होने वाली बीमारियां, दूषित खानपान व कुछ दवाएं इस समस्या को बढ़ावा देती हैं। यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। नवजात शिशुओं को पीलिया का ज्यादा खतरा रहता है।

 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button