PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह जाएंगे इंडोनेशिया, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल"/>

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह जाएंगे इंडोनेशिया, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

HIGHLIGHTS

  1. इंडोनेशिया में 6 और 7 सितंबर को होना है बैठक।
  2. 20वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन जर्काता में होना है।
  3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी-20 से पहले इस बैठक में शामिल होने पहुंचेंगे।

PM Modi: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 और 7 सितंबर को इंडोनेशिया के जकार्ताता में होने वाले आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसके लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री इंडोनेशिया दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि जकार्ता में 20वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन व 18वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया जा रहे हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार जर्काता में होने जा रहा आसियान-भारत शिखर सम्मेलन देशों के बीच संबंध की समीक्षा करने के साथ इनके बीच सहयोग का भविष्य भी तय करेगा। उधर भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन राजधानी नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को होना है।

आसियान और भारत के मंत्रियो के बीच अगस्त में हुई थी बैठक

भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार जकार्ता में होने वाले इस शिखर सम्मेलन में भारत और आठ संवाद भागीदारों के बीच विचारों का आदान-प्रदान होगा। जानकारी के अनुसार इससे पहले भारत और आसियान के मंत्रियों के बीच अगस्त महीने में इंडोनेशिया में ही बैठक हुई थी। इस बैठक का प्रमुख एजेंडा आसियान-भारत में व्यापार को लेकर समझौते की समीक्षा करना है। व्यापार समझौते को लेक आसियान-भारत के बीच 2009 में हस्ताक्षण हुए थे।

आसियान दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन है जिनसे भारत के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा को लेकर हो रहे काम 2025 तक पूरा करना है। इसको लेकर सेमारांग इंडोनेशिया में हुई बैठक में फैसला लिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button