Digital Bharat Summit 2023: भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को बदलने में टेक्‍नोलॉजी का होगा खास योगदान- जेएनएम सीईओ भरत गुप्‍ता"/>

Digital Bharat Summit 2023: भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को बदलने में टेक्‍नोलॉजी का होगा खास योगदान- जेएनएम सीईओ भरत गुप्‍ता

नई दिल्ली। Digital Bharat Summit 2023: भारत की इंटरनेट अर्थव्यवस्था ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान विकास की संभावनाएं दिखाई हैं। भारत 72 करोड़ के साथ वैश्विक तौर पर दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट आबादी है। वहीं, 50 प्रतिशत से अधिक लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। गूगल, टेमासेक और बेन एंड कंपनी द्वारा जारी की गई रिपोर्ट द ई-कॉनमी ऑफ ए बिलियन कनेक्टेड इंडियंस में कहा गया कि भारत की इंटरनेट इकोनॉमी 2030 में एक ट्रिलियल डॉलर तक पहुंच जाएगी।

जागरण न्यू मीडिया की ओर से डिजिटल भारत शिखर सम्मेलन 2023 की शुरुआत की गई। इस कॉन्क्लेव में इंटरनेट अर्थव्यवस्था से जुड़े अहम बिंदुओं पर विशेषज्ञों ने अपनी राय साझा की। कार्यक्रम की शुरुआत जेएनएम के सीईओ भरत गुप्ता के भाषण के साथ हुई। उन्होंने अपने संबोधन में इंटरनेट इकोनॉमी के विकास पर प्रकाश डाला।

जेएनएम सीईओ ने कहा कि प्रौद्योगिकी को अपनाने की भूमिका नई आर्थिक क्रांति के लिए प्रासंगिक है। यह शासन के लोकतंत्रीकरण पर निर्भर करेगी।

भारत एक उभरता राष्ट्र

भारत एक विविधता वाला देश है। जिसकी आबादी 1.4 अरब है, जो इसे दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बनाती है। इसके अलावा,65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र है। यह सबसे युवा देश बने की ओर अग्रसर है। भारत में 28 प्रदेश, 8 केंद्र शासित प्रदेश, 179 भाषाएं और 544 बोलियां हैं। साक्षरता दर 73% है।

मार्च 2023 में भारत की अर्थव्यवस्था 3.7 ट्रिलियन डॉलर के साथ ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। आईएमएफ का अनुमान है कि भारत 2027 तक 5.7 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ वैश्विक रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

भरत गुप्ता ने कहा कि यह सब तभी हो सकता है जब विकास विविध, समावेशी और समान (डीईआर ढांचा) हो, जैसा कि जी20 ने संक्षेप में बताया है। भारत अगले महीने नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जागरण न्यू मीडिया का योगदान

जागरण न्यू मीडिया में समावेशी और प्रगतिशील समाज की दिशा में ज्ञान, सूचना और आवाज के माध्यम से नए भारत को सक्षम और सशक्त बनाने के अपने मिशन के लिए प्रतिबद्ध हैं। 100 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं और सात दर्शक प्लेटफार्मों के साथ भारत में शीर्ष 10 समाचार और सूचना कंपनियों और विश्व स्तर पर शीर्ष 30 में से एक हैं।

अंत में भरत गुप्ता ने कहा कि हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। हम आशा करते हैं कि हम सभी समावेशी और प्रगतिशील भारत के अपने मिशन की दिशा में परिवर्तन के एक मजबूत समुदाय के रूप में काम करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button