Thane Bridge Accident: ठाणे में पुल निर्माण के दौरान हादसा, 100 फीट ऊंचाई से गिरी गर्डर लॉन्चिंग मशीन, 15 की मौत

Thane Bridge Accident: कई अन्य लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है।

ठाणे (Thane Bridge Accident)। महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार तड़के भीषण हादसा हो गया। यहां समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर पुल निर्माण के दौरान गर्डर लॉन्चर मशीन ढहने से 15 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए।

 

ठाणे के सरलांबे गांव के पास इस पुल का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी हादसा हुआ। मृतकों के अलावा कई अन्य लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है।

 

गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट की ऊंचाई से गिर गए। मृतकों के शवों के साथ-साथ घायलों को भी स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।
एनडीआरएफ की टीम मौके पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button