Joshimath: भारी बारिश की वजह से जोशीमठ में भूस्खलन शुरू, बंद हुआ बदरीनाथ नेशनल हाईवे"/>

Joshimath: भारी बारिश की वजह से जोशीमठ में भूस्खलन शुरू, बंद हुआ बदरीनाथ नेशनल हाईवे

Joshimath: जोशीमठ में भारी वर्षा के बाद चट्टानें खिसकने से भूस्खलन शुरू हो गया है और लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

जोशीमठ,   चमोली जिले में भारी वर्षा के बाद कई इलाकों में चट्टान खिसकने लगे हैं और भूस्खलन शुरु हो गया है। आपदा प्रभावित जोशीमठ के मनोहरबाग में एक मकान की छत टूट गई। इसके अलावा सिंहधार में त्रिदंडी आश्रम के पास चट्टान खिसकने के साथ भूस्खलन की खबर है। इसके चलते इस इलाके की आबादी के लिए खतरा बढ़ गया है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से सेब के बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है। वैसे, इस क्षेत्र को प्रशासन पहले ही रेड जोन घोषित कर चुका है। बता दें कि जनवरी माह में बदरीनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव जोशीमठ के घरों में दरारें पड़ने के साथ जमीन धंसने लगी थी।

भूस्खलन जोन विकसित

आपदा के सात माह बाद कई परिवार किराये के मकान में रहने लगे हैं तो अन्य वापस दरार वाले अपने भवनों में लौट आए हैं। बीती शनिवार रात भारी वर्षा के बाद जोशीमठ के सुनील वार्ड में थपलियाल मोहल्ले के ऊपर 60 मीटर क्षेत्र में भूस्खलन जोन विकसित हो गया है। इसके चलते मोहल्ले के पांच भवन खतरे की जद में आ गए हैं। घरों के आसपास और खेतों में पड़ी दरार में वर्षा का पानी घुसने से दरारें चौड़ी हो रही हैं।

नेशनल हाईवे बंद

बारिश और भूस्खलन की वजह से बदरीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है। ये रास्ता जोशीमठ नगर से 10 किलोमीटर आगे हाथी पहाड़ में बंद हो गया है। जोशीमठ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने की वजह से जगह-जगह पहाड़ी दरक गई हैं और पहाड़ों से मलबा और बोल्डर हाईवे पर गिर रहे हैं। इस वजह से बदरीनाथ यात्रा फिलहाल रुक गई है और जगह-जगह तीर्थ यात्री फंसे हुए हैं। प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि जल्द से जल्द सड़क को खोल दिया जाए और यात्रा को शुरू किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button