Education News: नहीं देखा होगा पहाड़े याद करवाने का ऐसा तरीका, बच्चों को 32 तक टेबल है याद

Education News:मंदसौर के एकीकृत शाला शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय कयामपुर के शिक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने बच्चों लिए पहाड़े याद करवाने के लिए नावाचार किया। उन्होने इसके लिए बच्चों के मैथ्स क्लब बनाए हैं।

Education News, मंदसौर। अक्सर आपने बच्चों को पहाड़े याद करने में परेशानी का सामना करता देखा होगा। लेकिन जिले के एकीकृत शाला शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय कयामपुर के शिक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने बच्चों लिए पहाड़े याद करना इतना आसान बना दिया है कि बच्चे अब 15 या 20 तक नहीं बल्कि 32 तक पहाड़े याद करने लगे हैं। दरअसल, उन्होने, विद्यालय के बच्चों को गणित में मजबूत करने के लिए नवाचार किया है। उन्होने स्कूल में में 20-20 मैथ्स क्लब का गठन किया है, जिसमें कक्षा चार से कक्षा आठवीं तक के उन विद्यार्थियों को स्थायी सदस्य बनाया जा रहा है, जिन्हे 20 या 20 से अधिक पहाड़े याद हैं। विद्यार्थी जैसे-जैसे 20 या 20 से अधिक पहाड़े याद करते जाएंगे वे इस क्लब के सदस्य बनते जाएंगे।

उल्टे पहाड़े भी करवाते हैं याद

शिक्षक पंकज कुमार गुप्ता का फोकस सिर्फ पहाडे सीधे तौर पर याद करवाना नहीं है, बल्कि वे बच्चों को उल्टे पहाड़े भी याद करवाते हैं। इसके साथ ही उन्होने इन मैथ्स क्लब में बच्चों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी बनया है। 32 तक पहाड़े याद करने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा चाहत रघुवीर को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पहाड़ों को सीधे और उलटे भी याद करने वाले बच्चों को उपाध्यक्ष बनाया गया है। क्लब मेें शामिल बच्चों के नाम के पीछे उन्हें जितने पहाड़े याद है वह संख्या भी लिखी गई है। क्लब की अध्यक्ष कुमारी चाहत रघुवीर और उपाध्यक्ष कुमारी संजना मोहनसिंह और कुमारी माही नूर शाहिद को बनाया गया है।

पूरे विद्यालय में बनी शिक्षा के लिए प्रेरित करने वाली पेंटिंग

 

शिक्षक पंकज कुमार गुप्ता विद्यार्थियों को खेल-खेल में शिक्षा के लिये कई नवाचार कर चुके है। उन्होंने पूरे विद्यालय की दीवारों पर बच्चों को शिक्षा के लिये प्रेरित करने वाली पेटिंग की है। इसके ासाथ ही गणित की लाइब्रेरी भी बनाई है उसमें 400 से ज्यादा माडल है जो शिक्षक गुप्ता द्वारा स्वयं ही बनाए हैं। इन नवाचारों के लिये उन्हें 2021 में राज्यपाल पुरस्कार और हाल ही में एनसीईआरटी नई दिल्ली में राष्ट्रीय सेमिनार में भी पुरस्कृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button