Gwalior Crime News: दतिया में दो बहनों का अपहरण, बड़ी बहन से सामूहिक दुष्कर्म, घर आकर लगाई फांसी

Gwalior Crime News: दतिया (नप्र)। उनाव में छोटी बहन के साथ स्कूल से घर लौट रही 12वीं की छात्रा को अगवा कर चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब शुक्रवार शाम को घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया तब छोटी बहन ने घटना के बारे में स्वजन को बताया, और कहा कि उसके साथ भी छेड़छाड़ की गई।

घर आकर फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की

 

स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर रात में विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की छोटी बहन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार को वह बहन के साथ स्कूल से घर लौट रही थी, तभी आरोपित उन्हें एक आरोपित के घर खींचकर ले गए। यहां आरोपितों ने नाबालिग से छेड़खानी की, वहीं बड़ी बहन को एक कमरे में ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उधर घटना के बाद घर लौटने पर पीड़िता ने आत्महत्या करने का प्रयास किया तब उसने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में जानकारी दी।

पीड़िता को तत्काल परिवार के लोग झांसी लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल दतिया में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना के तीन आरोपितों ध्रुव राय, आदित्य यादव, विक्की साहू को गिरफ्तार कर लिया है। अमन यादव फरार है। ध्रुव राय के पिता भज्जू राय उनाव भाजपा मंडल के अध्यक्ष हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पीड़िता अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। वहीं मेडीकल रिपोर्ट आना भी शेष है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button