पंडरिया में नशा मुक्ति और यातायात  जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय संगठन और गंडई पुलिस के तत्वाधान मे हुआ “जिओ और जीने दो” महाअभियान 2023

खैरागढ़. केसीजी के ग्राम पंडरिया थाना छुईखदान में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला केसीजी पुलिस के तत्वाधान में शराब एवं यातायात नियमों के संबंध में जियो और जीने दो जागरुकता महा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

केसीजी की जिला अध्यक्ष रानी राजलक्ष्मी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ट एंथोनी एवं केसीजी की जिला अध्यक्ष रानी राजलक्ष्मी तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में  ग्राम पंडरिया थाना छुईखदान कार्यक्रम में नशामुक्ति एवं यातायात नियमों की जानकारी हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमे नुक्कड़ नाटक कर  दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने , शराब पीकर वाहन नही चलाने, 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को वाहन चलाने नही देने आदि यातायात नियमो की जानकारी दिया गया। नारा – आपका जीवन आपके हाथ, दो पहिया चलाते वक्त हेलमेट सदा रखे साथ शराब पीकर गाड़ी चलाएगा, तो मौत की गारंटी मुफ्त मे पायेगा’ दिया गया। राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के सभी पदाधिकारियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राम वासियों को बहुत ही सुंदर तरीके से जागरूक करने का प्रयास की गई इस जागरूकता अभियान को धीरे-धीरे ब्लाक, से जिला से प्रदेश स्तर तक राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की टीम के द्वारा चलाया जाएगा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक जिला केसीजी अंकिता शर्मा , पूर्व विधायक माननीय कोमल जंघेल, अनुभागी अधिकारी खैरागढ  लालचंद मोहले , जिला पंचायत सदस्य मुढ़ीपार क्षेत्र विप्लव साहू ,  राजू यदु  थे। मानवाधिकार संगठन जिला केसीजी की अध्यक्ष रानी राज लक्ष्मी तिवारी एवं पदाधिकारी  हेमलता जैन उपाध्यक्ष कोयल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष रैना सुरेश सिंह महासचिव निशा अग्रवाल निरीक्षण अधिकारी स्मृता चौरे प्रवक्ता लक्ष्मी लता जैन विधिक सलाहकार सिमरन खजांची सचिव अंजू शर्मा सचिव मीनाक्षी जंघेल उपाध्यक्ष ,थाना प्रभारी छुईखदान निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे ,ग्राम पंचायत पंडरिया सरपंच ज्योति सुरेंद्र जंघेल ,ग्राम पंचायत बुन्देली सरपंच इन्दरमन सिंह, विचारपुर सरपंच राजेश जंघेल,ग्राम संडी सरपंच कैलाश वर्मा,ग्राम जोम के सरपंच प्रतिनिधि पोसा अशोक  , जनप्रतिनिधि ,मीडिया को जानकारी देते हुए मीडिया हेड शिवानी परिहार मीडिया साथी सहित विमल बोरकर  ग्राम पंडरिया एवं आसपास ग्रामो के लगभग दो सौ से तीन सौ गणमान्य नागरिक तथा थाना छुईखदान स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button