शाही महल से क्यों बेदखल कर दिए गए प्रिंस हैरी और मेघन? महारानी ने दिया था गिफ्ट

नागालैंड में 14 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं। इसमें एनडीपीपी ने 6, आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने दो, नेशनल पीपल्स पार्टी ने एक, लोक जनशक्ति पार्टी ने एक, निर्दलीय ने दो और भाजपा ने दो सीटों पर जीत हासिल की है। 

ब्रिटेन के शाही परिवार में विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन से तत्काल शाही महल खाली करने को कहा गया है। यह महल उन्हें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने दिया था। इस महल का नाम फ्रॉगमोर कॉटेज है। पश्चिमी लंदन के विंडसर में यह महल स्थित है। शाही जीवन छोड़ने से पहले यह प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी का प्रमुख आवास हुआ करता था। बाद में वे दोनों कैलिफोर्निया चले गए। 

एक रिपोर्ट में कहा गया कि ड्यूक ऐंड डचेज ऑफ ससेक्स से फ्रॉगमोर कॉटेज खाली करने को कहा गया है। अपनी किताब ‘स्पेयर’ में कई बातों के खुलासे के बाद शाही परिवार में विवाद बढ़ गया। इस किताब में उन्होंने अपने पिता से निजी बातचीत का भी जिक्र किया था। इसके  अलावा उन्होंने अपने भाई प्रिंस विलियम के बारे में भी कई बातें लिखी थीं। 

ब्रिटेन छोड़ने के बाद भी जब प्रिंस हैरी और मेघन ब्रिटेन आते थे तब वे फ्रॉगमोर कॉटेज में रुकते थे। हैरी और मेघन साल 2020 में कैलिफोर्निया चले गए थे. हैरी की आत्मकथा ‘स्पेयर’ ने बिक्री का रिकॉर्ड बना दिया। ब्रिटिश मीडिया का कहना है कि फ्रॉगमोर कॉटेज अब प्रिंस एंड्र्यू को दिया जा सकता है। नेटफ्लिक्स की एक डॉक्यूमेंट्री के बाद काफी विवाद हुआ था। इसमें प्रिंस हैरी और मेघन नजर आए थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button