मार्च माह में ये बड़ा ग्रह मिथुन राशि में मचाने जा रहा है हलचल, जानें किसे होगा फायदा- नुकसान

नई दिल्ली. ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। मंगल ग्रह 13 मार्च को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं मंगल के राशि परिवर्तन करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल..

मेष राशि- आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में सन्तोषजनक स्थिति रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। 

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में सन्तोषजनक स्थिति रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। 

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ किसी कारोबार को अंतिम रूप दे सकते हैं।

सिंह राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें।  परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। 

कन्या राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा।  घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयाँ आ सकती हैं। धार्मिक संगीत में रुचि रहेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा, परन्तु अभी खर्च भी अधिक रहेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।  मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी पैतृक कारोबार में विस्तार के साथ शुरुआत हो सकती है।  बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में परिश्रम अधिक  रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। 

वृश्चिक राशि- क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा।  नौकरी में अफसरों से सामंजस्य बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आय की स्थिति यथावत रहेगी।

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। मन में शान्ति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि- वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन लाभ हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय के साधन बन सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। अति उत्साही होने से बचें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय के स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मानसिक कठिनाइयों में कमी आएगी। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button