सांसों की बदबू दूर करके त्वचा का निखार बनाए रखता है पान का तेल, जानें फायदे और बनाने का तरीका

आपने आजतक पान खाने के कई फायदे सुने होंगे लेकिन क्या आप पान के तेल के बारे में भी कुछ जानते हैं। जी हां, पान का तेल सांसों की बदबू दूर करके बालों और त्वचा से जुड़ी कई परेशानी दूर करने में मदद कर सकता है। इस तेल की खासियत यह है कि आप इस तेल को बड़ी आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर कैसे तैयार करें पान के पत्तों ता तेल और क्या हैं इसके फायदे।  

पान के तेल के फायदे (Benefits of Betel Leaf oil)-
-झड़ते और टूटते बालों की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप पान के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।  -इस तेल को त्वचा पर लगाने से खुजली और ड्राईनेस की समस्या दूर हो सकती है। 
-पान  का तेल दांतों पर लगाने से मुंह से आने वाली बदबू को कम किया जा सकता है। 
-त्वचा पर मुंहासे और पिंपल्स की परेशानी को दूर करने के लिए पान के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

कैसे बनाएं पान का तेल-
पान का तेल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
-पान के पत्ते – 6-8
-पानी – 1 कटोरी
-नारियल का तेल – 200 मिलीग्राम
-गुड़हल की पत्तियां – 20-25

पान का तेल बनाने की विधि-
पान का तेल तैयार करने के लिए सबसे पहले सभी पत्तियों को अच्छे से काट लें। इसके बाद गैस पर पैन चढ़ाएं। अब इसमें नारियल तेल डालकर गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें सभी पत्तियों को डालकर उनका रंग लाल होने तक गैस बंद कर दें। इसके बाद तेल ठंडा होने पर इसे छान लें। आप चाहें, तो गर्म तेल को भी सिर पर लगा सकते हैं। इसके बाद इस तेल को किसी बोतल में भरकर रख दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button