अपने ब्‍लड ग्रुप अनुसार खाएं खाना, जल्दी होगा वेट लॉस

नई दिल्ली.  बढ़ता मोटापा न सिर्फ आपकी पर्सनालिटी खराब करके आपके आत्मविश्वास को चोट पहुंचाता है बल्कि आपके लिए कई रोगों का खतरा भी बढ़ा देता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और अपना वजन कम करने के लिए कई जतन करके थक चुके हैं तो अपने ब्‍लड ग्रुप अनुसार डाइट लेना शुरू कर दीजिए। सुनकर शायद आपको हैरानी हो सकती है लेकिन ऐसा करना आपके लिए चमत्कारिक साबित हो सकता है। 

वजन घटाने के लिए लोग एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट सहित कई अन्य तरीके अपनाते हैं। लेकिन ये तरीके सभी लोगों पर एक जैसे काम नहीं करते हैं, नतीजतन व्यक्ति का वेट कंट्रोल नहीं हो पाता है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर व्यक्ति का ब्लड ग्रुप अलग होता है।जिसकी वजह से एक तरह की डाइट या एक्सरसाइज हर व्यक्ति पर काम नहीं करती है। ऐसे में आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए किस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए कौन सी चीजें। 

 A ब्लड ग्रुप-
A ब्लड ग्रुप वाले लोगों का इम्यून सिस्टम काफी सेंसिटिव होता है। उन्हें वेट लॉस करने के लिए डाइट में फल शामिल करने चाहिए। इसके अलावा उन्हें हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ ही सलाद का सेवन करने के लिए कहा जाता है। ए ग्रुप वाले लोगों को मीट का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। उनके लिए बीन्स, अनाज और फलियां जैसी चीजों का सेवन फायदेमंद होता है। 

B ब्लड ग्रुप-
ब्लड ग्रुप B वाले लोगों को कम वसा युक्त डेयरी प्रोडक्ट और अधिक प्रोटीन युक्त फूड का सेवन करना चाहिए। ऐसे लोगों को अपनी डाइट में सोयाबीन, अंडे, दाल और विभिन्न प्रकार की सब्जियों को शामिल करना चाहिए। ब्लड ग्रुप B वाले लोगों को वजन घटाने के लिए प्रोटीन युक्त हेल्दी फूड का सेवन करना चाहिए। 

AB ब्लड ग्रुप- 
इस ब्लड ग्रुप के लोगों में एसिडिटी और पाचन से जुड़ी समस्याएं पायी जाती हैं। ऐसे में इन लोगों को एल्कोहल, धूम्रपान, कैफीन और मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए। अगर आपका ब्लड ग्रुप AB है तो आपको टोफू, सी फूड, डेयरी प्रोडक्ट के साथ अधिक से अधिक हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे वजन घटाने में आसानी होती है।

O ब्लड ग्रुप-
O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को AB ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तरह एसिडिटी से बचना चाहिए। इस ब्लड ग्रुप के लोगों को प्रोटीन युक्त फूड का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही मीट, बीन्स और अनाज का कम सेवन करना चाहिए। हेल्दी डाइट पर ध्यान देने के साथ ही नियमित एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।

न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में बात की है। वह लिखती हैं, ‘इस जरूरी लॉन्ग टारगेट तक पहुंचने के लिए कोई ऐसी डाइट पर भी विचार कर सकता है जो उनके ब्लड ग्रुप के लिए खास हो’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button