विवेक ओबरॉय ने बताया फिल्म इंडस्ट्री का काला सच, बोले तभी सुशांत सिंह…

एक्टर विवेक ने रीसेंटली एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपने करियर में एक बार काफी डिप्रेस्ड और नेगेटिव हो गए थे। उस वक्त उनके परिवार ने उनका साथ दिया। विवेक ने अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा की तारीफ की और कहा कि उन्होंने काफी मदद की। विवेक ने बताया कि इसी वजह से उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से रिलेट किया था। बता दें कि सुशांत की मौत के बाद कई तरह के चर्चे थे। कई लोगों को कहना था कि बॉलीवुड में इनसाइडर और आउटसाइडर लॉबी के चलते सुशांत डिप्रेस्ड थे।

मैं हार चुका था

विवेक ओबरॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी के डार्क फेज के बारे में बात की। उन्होंने बॉलीवुड बबल को बताया, यह जगह निर्दयी, कठोर और आपको कुचलने वाली हो सकती है। विवेक ने बताया कि यह उनके परिवार और फैन्स का प्यार था जिसने उनकी मदद की। विवेक बोलते हैं, उन लोगों ने जो थोड़ी-बहुत प्रार्थना मेरे लिए की वही काम कर गई। वर्ना मैं तो सब हार चुका था। मैं आपने आसपास की नेगेटिविटी से बहुत परेशान था। शायद अजेंडा भी वही था।

सुशांत के दर्द को किया महसूस

विवेक आगे बोलते हैं, कई बार अजेंडा आपको मानसिक रूप से तोड़ने का होता है। मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी को स्वर्ग बनाने में प्रियंका का बड़ा रोल रहा है। विवेक ने बताया कि वह सब कुछ खत्म कर देना चाहते थे। वह बोलते हैं, सुशांत और दूसरे लोगों के साथ जो दुखद घटनाएं हुईं, इसीलिए मैं उनसे रिलेट कर पाया। मैंने उस दर्द को महसूस किया। वे लोग आपको कुचलने की कोशिश करते हैं। जब झूठ कई बार बोला जाता है, चिल्ला-चिल्लाकर कई लोग बोलते हैं तो ये सच बन जाता है। 

रोहित शेट्टी के ओटीटी डेब्यू में आएंगे नजर

विवेक को आखिरी बार एमएक्स प्लेयर की धारावी बैंक में देखा गया था। इस वेब सीरीज में सुनील शेट्टी और सोनाली कुलकर्णी भी थे। विवेक अब रोहित शेट्टी के ओटीटी डेब्यू इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगे। इसमें वह आईजीपी राठौर के रोल में होंगे। फिल्म में उनके साथ शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी होंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button