नए साल में इन 3 राशियों पर शनिदेव की रहेगी असीम कृपा, मिलेंगे शुभ समाचार

साल 2023 में शनि राशि परिवर्तन होगा। शनि 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में शनि का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। शनिदेव के आशीर्वाद से नए साल में इन राशि वालों को कार्यों में सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही करियर में तरक्की के योग बनेंगे।

शनिदेव को न्याय देवता व कर्म फलदाता कहा जाता है। शनिदेव जातक को उसके कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जातक की जन्मकुंडली में शनिदेव की स्थिति शुभ होने पर जीवन में सफलता हासिल होती है। शनिदेव के शुभ स्थिति में होने पर सुख-सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2023 में कुछ राशियों पर शनिदेव की असीम कृपा रहने वाली है। इस अवधि में इन जातकों की मुश्किलें हल होंगी। कार्यों में सफलता हासिल होगी। जानें शनिदेव की कृपा पात्र वाली राशियां-

वृषभ राशि- साल 2023 में वृषभ राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी। इस दौरान आपको करियर व व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी कुंडली के 10वें भाव में शनि गोचर होने से आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। रोजगार की तलाश करने वाले जातकों को नौकरी का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। आने वाले नए साल में शनिदेव के आशीर्वाद से आपकी किस्मत चमक सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा।  लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। आय के नए साधन बनेंगे। जमीन व संपत्ति से जुड़े विवाद हल होंगे। व्यापारियों को लाभ होगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए शनि गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। नए साल में शनिदेव आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। इसे धन व वाणी का स्थान माना गया है। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए साधन बनेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button