इन आसान फेंगशुई टिप्स से आती है धन संपदा

चीन की फेंगुशुई के द्वारा घर में नेगेटिव एनर्जी को दूर किया जाता है और पॉजिटिव एनर्जी घर में आती है। चीन के लोग घर में फेंगुशई के आइटम लाते हैं, ऐसा कहा जाता है कि इससे उनके घर में सुख समृद्धि तो आती ही है, साथ ही धनलाभ होता है। यहां हम आपको ऐसे फेंगशुई आइट्म्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है।

फेंगशुई कछुआ फेंगशुई में लक चार्म का प्रतीक माना जाता है। लोग इसे घर में सजाते हैं,लेकिन इसके बारे में कहते हैं कि इसे घर में रखने से घर में शुभता आती है। इसे घर के मुख्य दरवाे के पास रखना चाहिए। इसे कभी भी किचन और वॉशरुम में ना रखें।

अगर घर में सकारात्मक वाइब्स रखना चाहते हैं तो घर में हमेश हंसने वाली लाफिंग बुद्धा को रखना चाहिए। इसके चेहरे की मुस्कुराहट ही घर में होने वाली हर अच्छे काम का राज है। लाफिंग बुद्धा को भी घर में मुख्य दरवाजे के पास रखना चाहिए। 

साइंस की मानें तो फेंगशुई गोल्डन फिश में विश्वास करता है। कहते हैं कि घर में गोल्डन फिश होने से घर में संपन्नता आती है। इन्हें घर में ड्राइंग रुम में रखना चाहिए। जैसे-जैसे आप इन्हें घर में रखती हैं, वैसे-वैसे समय होने पर आप देखेंगे कि आप बढ़ रहे हैं और आपकी आगम के साधन समाप्त नहीं होंगे।

फेंगशुई में तीन सिक्के को भी धन लाभ के बहुत शुभ मानते हैं। ऐसा कहा जाता है जो लाल रिबन में बंधे हुए सिक्के मुख्य .द्वार पर लगाते हैं, उनके लिए नए धन के साधन खुलते हैं और धन की देवी का आशीर्वाद मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button