नवंबर महीने में किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

नवंबर का महीना जल्द शुरू होने वाला है। नवंबर महीने में कई राशि वालों को लाभ मिलेगा और कई राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इस दौरान कुछ राशि वालों की किस्मत भी चमक सकती है। जानें नवंबर महीना किन राशि वालों के लिए साबित होगा लाभकारी-

मेष- नवंबर महीना आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। इस माह की शुरुआत में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से व वाणी पर काबू रखें। हालांकि महीने के आखिरी तक आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है।

वृषभ- वृषभ राशि वालों को नवंबर महीने की शुरुआत में खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान आप संतान की किसी बात से परेशान रहेंगे। माह के मध्य में किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है।

मिथुन– मिथुन राशि वालों को नवंबर महीने में किसी काम में लापरवाही करने से बचना चाहिए। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को गुप्त शत्रुओं से बचना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों के लिए यह महीना शुभ साबित हो सकता है।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए नवंबर का महीना शुभ समाचार लेकर आ सकता है। इस महीने आपके आय के साधन में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मन चाहा लाभ होगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। महीने के बीच में नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों की नवंबर महीने में किस्मत चमक सकती है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता हासिल होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातकों लव लाइफ अच्छी रहेगी।

कन्या– कन्या राशि वालों के  लिए नवंबर महीना मिला-जुला रहने वाला है। इस माह की शुरुआत में नौकरी पेशा करने वाले जातकों पर काम का दवाब रहेगा। इस दौरान आपको सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

तुला– तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर महीना कुछ बड़े खर्चे लेकर आ सकता है। जिससे आपका आर्थिक बजट हिल सकता है। इस महीने समय और धन दोनों को सोच-समझकर खर्च करें। इस महीने शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों को नवंबर महीने में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। महीने के दूसरे सप्ताह में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में पैसे खर्च हो सकते हैं। जिससे आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा।

धनु- धनु राशि वालों के लिए नवंबर महीना उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रमोशन मिल सकता है। हालांकि माह के मध्य में गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको कुछ बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर– मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। नवंबर महीने की शुरुआत में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि माह के अंत में पैसों के लेन-देन से बचें। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशियां रहेंगी।

कुंभ- कुंभ राशि वालों को नवंबर महीने की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज में पैसे खर्च हो सकते हैं।

मीन– मीन राशि वालों के लिए नवंबर महीना उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस महीने आपको किसी काम में सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button