सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट और उस पर मौजूद शुभ चिन्हों के आधार पर की जाती है भविष्यवाणी

नई दिल्ली.  सामुद्रिक शास्त्र में अंगों की बनावट, तिल, निशान आदि के आधार पर भविष्य का आंकलन किया जाता है। इसके आधार पर व्यक्ति की करियर लाइफ से लेकर लव लाइफ तक के बारे में जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करने वाले हैं हथेली की अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर के बारे में। आप जानेंगे कि किस तरह से हाथ की रिंग फिंगर आपके आर्थिक जीवन के बारे में बता सकती है।

-जिन लोगों के हाथ की अनामिका उंगली कुछ पतली होती है। ऐसे लोगों को पैसों के प्रति अधिक मोह नहीं होता। ऐसे लोग उतना ही धन कमा पाते हैं जितने में इनकी बस जरूरतें पूरी होती रहें। ये लोग एक तरह से संतुष्टि पूर्ण जीवन जीते हैं। ये अधिक सपने नहीं देखते। ये लोग अपने जीवन में ज्यादा धनवान नहीं हो पाते हैं।

-जिन लोगों की रिंग फिंगर की मोटाई अधिक होती है ऐसे लोग अधिक उम्र में धन प्राप्त करते हैं। इन्हें धनवान बनने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। इनका जीवन धन की कमी में ही गुजरता है। ये लोग धन का संचय तक नहीं कर पाते हैं। लेकिन ज्यादा उम्र में इनकी स्थिति में सुधार होने लगता है।

-जिन लोगों की अनामिका उंगली अधिक लंबी नहीं होती ऐसे लोगों के धन में उम्र बढ़ने के साथ-साथ बढ़ोत्तरी होती चली जाती है। लेकिन शुरुआती उम्र में इनके पास धन कम रहता है, लेकिन बाद में इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होती चली जाती है।

-जिन लोगों की अनामिका उंगली हथेली की बीच वाली उंगली से लंबी रहती है उनके पास धन की कभी कमी नहीं होती। ऐसे लोग सुख-सुविधाओं के साथ जीवन व्यतीत करते हैं। समय के साथ इनकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होती चली जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button