अपने लक्ष्यों को पूरा करके ही दम लेते हैं इस मूलांक वाले लोग रहता है शनि देव का विशेष प्रभाव

नई दिल्ली. अंकों का हमारे जीवन से गहरा संबंध होता है। हर व्यक्ति से कोई न कोई अंक जुड़ा होता है जिसके आधार पर उस व्यक्ति की विशेषता, पसंद-नापसंद और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 8 वालों के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है। जानिए इस मूलांक के लोगों में क्या खूबी होती है।

मूलांक 8 को शनि का अंक माना जाता है। इसलिए इस मूलांक के लोगों पर शनि देव का विशेष प्रभाव रहता है। ये लोग शांति प्रिय, धैर्यवान, मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। ये चुपचाप अपने काम करते रहते हैं। इन्हें दुनिया से कोई लेना-देना नहीं होता। ये धीरे-धीरे अपने काम करते रहते हैं। ये जल्दी से अपने दिल की बात किसी से शेयर नहीं करते। जिस वजह से सामने वाले को ये पता ही नहीं चल पाता कि ये क्या चाहते हैं। इन्हें समझना काफी मुश्किल होता है।

जिस तरह से शनि की चाल बहुत धीमी मानी जाती है उसी तरह से शनि से प्रभावित इस अंक के लोगों की काम करने की गति भी काफी धीमी होती है। इनका स्वभाव काफी गंभीर होता है। इन्हें सफलता आसानी से नहीं मिलती। क्योंकि इन्हें भाग्य का उतना साथ नहीं मिल पाता। इस अंक के लोग लाइफ में जो कुछ भी हासिल करते हैं वो अपने दम पर और कड़ी मेहनत से करते हैं। इन्हें लाइफ में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ये हर मुश्किल का डटकर सामना करते हैं।

ये अपने जीवन में बड़े-बड़े कार्यों को अंजाम देते हैं। जिसकी बदौलत ये अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। ये एक बार जो लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। इन लोगों की खासियत होती है कि ये बीच में कोई काम अधूरा नहीं छोड़ते हैं। इन लोगों को भले ही सफलता मिलने में देरी लगे लेकिन वो निश्चित ही मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button