What Is Pager: पेजर क्या होता है और कैसे करता है काम, जिनमें हुए ब्लास्ट से दहला लेबनान

Pager Explosion: पेजर की खासियत यह है कि मोबाइल नेटवर्क के बिना काम करता है। इसे कठिन परिस्थितियों में इस्तेमाल में लाया जा सकता है। आज भी कुछ क्षेत्रों में इसका उपयोग किया जाता है।

HIGHLIGHTS

  1. पेजर का डिजाइन इस्तेमाल में आसान और कॉम्पैक्ट होता है।
  2. पेजर मुख्य रूप से संदेश प्राप्त करने के लिए उपयोग होता है।
  3. पेजर डिवाइस की कीमत स्मार्टफोन से काफी कम होती है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। What is Pager: लेबनान और सीरिया के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हिजबुल्ला के सदस्यों द्वारा मैसेज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर एक ही समय में फट गए। दोपहर करीब 3.45 बजे पेजर पर बीप-बीप की आवाज आई। लोग पेजर चेक कर रहे थे कि ये फट गए। इससे नौ लोगों की जान चली गई।

ईरान के राजदूत मोज्ताबा अमानी सहित देश के 2700 लोग घायल हो गए। इनमें दो हजार लोग की हालत गंभीर हैं। लेबनान के सूचना मंत्री ने इसे इजरायल का जेम्स बॉन्ड स्टाइल में बदला बताया है। वॉल स्ट्रीट जनरल के अनुसार, हिजबुल्ला के पास बीते दिनों पेजर का शिपमेंट आया था। इसलिए कई लोगों के पास यह डिवाइस था।

क्या है पेजर?

पेजर एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल मैसेज भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यह अक्सर मेडिकल, बिजनेस और इमरजेंसी सेवाओं में उपयोग होता है।

आमतौर पर पेजर एक सीमित संख्या के मैसेज को प्राप्त कर सकता है। पेजर की विशेषता यह है कि नेटवर्क कवरेज के बिना काम कर सकता है। यह बैटरी से चलता है और छोटे आकार का होता है। इसे आसानी से कहीं भी ले जाया सकता है।

कैसे काम करते हैं पेजर?

पेजर एक रिसीवर और ट्रांसमीटर के जरिए काम करता है। जब कोई शख्स पेजर नंबर पर मैसेज भेजता है, तो यह संदेश एक टॉवर या सेंट्रल सर्वर के जरिए प्रसारित होता है।

पेजर रेडियो सिग्नल पर निर्भर करता है और मैसेज को रिसीव करता है। फिर एक बीप या वाइब्रेशन के जरिए यूजर्स को सूचित करता है। कुछ पेजर टेक्स्ट मैसेज को दिखा सकते हैं। इसकी रेंज सीमित होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button