क्रिकेटर जिनका पहला प्यार अधूरा रह गया… लिस्ट में धोनी, युवी, कोहली भी शामिल

क्रिकेट की दुनिया में शोहरत और दौलत की कमी नहीं। यही कारण है कि क्रिकेटर्स की निजी जिंदगी में भी फैंस की दिलचस्पी रहती है। भारतीय क्रिकेटर्स की लव स्टोरी पर नजर डालें, तो कुछ ऐसे भी हैं, जिनको पहला प्यार नसीब नहीं हुआ।

HIGHLIGHTS

  1. इरफान पठान को राजनयिक की बेटी शिवांगी से हुआ था प्यार
  2. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला संग जुड़ा था ऋषभ पंत का नाम
  3. युवराज सिंह की पहली मोहब्बत बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा थीं

स्पोर्ट्स डेस्क. इंदौर (Indian Cricketers first love)। जिंदगी में पहला प्यार हमेशा याद रहता है। वो लोग खुशकिस्मत माने जाते हैं, जिनका पहला प्यार सफल होता है। यहां हम उन क्रिकेटर्स की बात करेंगे, जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया में तो खूब नाम कमाया, करोड़ों दिल जीते, लेकिन पहले प्यार में नाकाम रहे।

इरफान पठान (Irfan Pathan)

naidunia_image

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज रहे इरफान पठान को ऑस्ट्रेलिया में भारतीय राजनयिक की बेटी शिवांगी से प्यार हो गया था। दोनों करीब 10 साल तक रिलेशन में रहे, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। रिश्ते में दरार आने के बाद इरफान ने मॉडल सफा बेग से निकाह रचा लिया।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

naidunia_image

भारतीय क्रिकेट जगत में ऋषभ पंत भी उनके खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनको बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बोल्ड कर दिया। ऋषभ पंत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ जुड़ा। दोनों की डेटिंग की खूब खबरे आईं। फिर पता चला कि उर्वशी रौतेला, तो ऋषभ को पसंद करती थी, लेकिन क्रिकेटर ईशा नेगी को डेट कर रहे हैं। इस तरह यह रिश्ता टूट गया।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)

naidunia_image

महेंद्र सिंह धोनी के पहले प्यार की कहानी उनके हर फैंन को पता है। उन पर बनी फिल्म (M.S. Dhoni: The Untold Story) में भी इसे बताया गया था। धोनी जब 20 साल के थे और भारतीय टीम में जगह पाने की कोशिश कर रहे थे, तब उनकी पहचान प्रियंका झा से हुई थी।

 

धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया था, लेकिन एक कार दुर्घटना में प्रियंका की मौत हो गई। बाद में 4 जुलाई 2010 को धोनी की शादी साक्षी रावत से हुई।

युवराज सिंह (Yuvraj Singh)

naidunia_image

युवी का पहला प्यार फिल्म ‘मोहब्बतें’ फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा थीं। करीब चार साल तक दोनों रिलेशनशिप में भी रहे, लेकिन बाद में युवी को पीछे हटना पड़ा। दरअसल, युवी की मां शबनम को किम से इनका रिश्ता पसंद नहीं था। बाद में युवराज की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल से हुई।

विराट कोहली (Virat Kohli)

naidunia_image

टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली की शादी 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से हुई, लेकिन इससे पहले भारतीय फिल्म जगत की कुछ एक्ट्रेस का नाम उनके साथ जुड़ा रहा।

यही नहीं, ब्राजील की मॉडल इजाबेली लेएटी से भी विराट के अफेयर की चर्चा रही। हालांकि विराट ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button