राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्‍तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह में 97 खिलाड़ी होंगे सम्मानित, CM साय होंगे शामिल

राज्य खेल अलंकरण समारोह में 97 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इस कार्यक्रम के लिए खिलाड़ियों के नामों की सूची जारी कर दी है। समारोह का आयोजन 29 अगस्त को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अध्यक्ष के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे।

HighLights

  1. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सम्‍मानित होने वाले खिलाड़ियों के नाम किए जारी
  2. वर्ष 2004-05 में पहली बार हुआ था राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन
  3. वर्ष 2018-19 के बाद नहीं हुआ छत्‍तीसगढ़ के राज्य खेल अलंकरण समारोह

रायपुर। राज्य खेल अलंकरण समारोह में 97 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खिलाड़ियों के नाम की सूची जारी कर दी है। राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 29 अगस्त को होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा अध्यक्ष के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह मौजूद रहेंगे।

समारोह में पुरस्कार वर्ष 2021-22 तथा 2022-23 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार सम्मान, शहीद विनोद चौबे पुरस्कार तथा मुख्यमंत्री ट्रॉफी से खिलाड़ियों को अलंकृत किया जाएगा। पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए 41 तथा 2022-23 के लिए 56 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

बताते चलें कि वर्ष 2004-05 में पहली बार राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया था। वर्ष 2018-19 के बाद समारोह नहीं हुआ है। खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्ववर्ती सरकार ने खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया। अलंकरण समारोह का भी आयोजन बंंद कर दिया गया था ।

समारोह में खिलाड़ियों को मिलने वाले सम्मान

पुरस्कार के नाम- 2021-22 और 2022-23 के लिए चयनित खिलाड़ी- पुरस्कार राशि

शहीद राजीव पांडे पुरस्कार- 6 और 4 – तीन लाख रुपये

शहीद कौशल यादव पुरस्कार- 6 और 7- डेढ़ लाख रुपये

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार- 2 और 1- डेढ लाख रुपये

शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार सम्मान- 11 और 15- 25 हजार रुपये

शहीद विनोद चौबे पुरस्कार सम्मान- 5 और 5- 25 हजार रुपये

मुख्यमंत्री ट्राफी – 11 और 24 – सीनियर वर्ग के लिए दो से पांच लाख, जूनियर वर्ग में एक से तीन लाख रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button