IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को रिटेन नहीं किया, तो क्या होगा… कौन-सी टीम दांव लगाने को बेताब है?

आईपीएल 2025 के लिए इस साल के अंत में ऑक्शन होना है। सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली है। इस बीच, रोहित शर्मा के नाम की भी चर्चा हो रही है, जो अब तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  1. रोहित की कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनी मुंबई
  2. पिछली बार पांड्या की कप्तानी में खेली थी MI
  3. सबसे बड़ा सवाल, क्या रोहित मुंबई के लिए खेलेंगे

एजेंसी, मुंबई। आईपीएल 2025 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। फैंस के साथ ही फ्रेंचाइजी को भी ऑक्शन का इंतजार है। इस बीच, कुछ बड़े खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। इनमें एक हैं रोहित शर्मा।

रोहित शर्मा अब तक मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेले हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई पांच बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) चैंपियन बनी, लेकिन पिछला आईपीएल कुछ खास नहीं रहा।

इसके बाद से अटकलें तेज हैं कि क्या आईपीएल 2025 में भी रोहित मुंबई के लिए ही खेलेंगे? क्या मुंबई की टीम रोहित को रिटेन करेगी? यदि रोहित शर्मा ने मुंबई छोड़ी, तो कौन-सी से उन्हें लेगी?

naidunia_image

 

पंजाब की टीम रोहित शर्मा पर खेल सकती है दांव

अन्य टीमों के साथ ही पंजाब (पंजाब किंग्स) भी रोहित शर्मा पर दांव खेल सकती है। शिखर धवन के संन्यास लेने के बाद वैसे भी पंजाब की टीम को कप्तान की तलाश है। रोहित शर्मा उनकी जरूरत में पूरी तरह फिट बैठते हैं।

हालांकि पंजाब टीम की सह मालिक प्रीति जिंटा ने 2024 की ऑक्शन के समय रोहित शर्मा पर दांव लगाने से इनकार कर दिया था, लेकिन पंजाब टीम के हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट संजय बांगर ने सकारात्मक संकेत दिए हैं।

naidunia_image

 

बांगर का कहना है कि यह सब (रोहित का पंजाब से जुड़ना या नहीं जुड़ना) इस बात पर निर्भर करता है कि हमारी जेब में पैसा है या नहीं। अगर रोहित ऑक्शन में आते हैं, तो मुझे निश्चित रूप से विश्वास है कि उन्हें ऊंची कीमत मिलेगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button