उम्मीद 2024: साल 2024 में पेरिस ओलंपिक सहित होंगे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट, T20 वर्ल्ड कप जीतने उतरेगा भारत"/>

उम्मीद 2024: साल 2024 में पेरिस ओलंपिक सहित होंगे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट, T20 वर्ल्ड कप जीतने उतरेगा भारत

खेल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 भारत के लिए खेल जगत में खुशी और दुख दोनों लेकर आया। वर्ल्ड कप के फाइनल आस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद हर भारतीय दुखी हुआ। वहीं, एशियन गेम्स में भारतीय महिला और पुरुष ने गोल्ड जीतकर हर भारतीय को खुशी का मौका दिया। जेवलिन थ्रोअर नीरज ने दोहा डायमंड लीग में गोल्ड जीत लिया। 2023 में उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा। इस साल भी कई टूर्नामेंट हैं, जो भारत के लिए जीत की उम्मीद लेकर आएंगे। आइए जानते हैं किस-किस खेल में जीतकर भारतीय खिलाड़ी साल 2024 में हर भारतीय को खुशियां दे सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप

2024 में वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप होगा। भारत के पास टी-20 वर्ल्ड कप को जीतकर आईसीसी वर्ल्ड कप के कड़वे अनुभवों को भूलने का मौका होगा। पिछले टी20 सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड ने हरा दिया था। बांग्लादेश में महिला टी-20 का आयोजन होने वाला है।

पेरिस ओलंपिक

साल 2024 में पेरिस में ओलंपिक का आयोजन होने वाला है। टोक्यो ओलंपिक में भारत के पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर कई मेडल जीते थे। इन खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में भी क्वालीफाई कर लिया है।

UEFA Euro 2024

उत्तराखंड में 2024 में 38वां राष्ट्रिय खेलों का आयोजन होगा। 37वें राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया था। ऐसे में राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों से उम्मीद होगी कि वह वैसा ही प्रदर्शन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button