PHOTOS: 5 क्रिकेटर्स का दूसरे धर्म की लड़कियों पर आया दिल, दो ने मुस्लिम युवतियों से रचाई शादी

प्यार करना आसान है, लेकिन उसे निभाना सबके बस की बात नहीं है। सच्चा प्यार हर किसी के नसीब में नहीं होता है। कई किस्सों ने प्यार की परिभाषा बदल दी है। ऐसे 5 भारतीय क्रिकेटर्स के नाम जानें, जिन्होंने धर्म की सीमाओं को लांघकर शादी की।

इंदौर। प्यार को पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कई हदें पार करने के बाद इसमें मंजिल मिलती है। भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने धर्म की दीवारें तोड़कर अपने प्यार को पाया है। इन क्रिकेटर्स के बारे में हम आज आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।

1. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)

naidunia_image

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पहली शादी नाकाम रहीं। उन्होंने निकिता से तलाक के बाद दूसरी शादी की। ईसाई धर्म की स्क्वॉश खिलाड़ी पल्लीकल से उनको प्यार हुआ। दोनों 2015 में हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।

2. जहीर खान (Zaheer Khan)

naidunia_image

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का दिल दूसरे धर्म की लड़की सागरिका घाटगे पर आया। सागरिका बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म चक दे इंडिया में काम किया है। दोनों धर्म को पीछे छोड़ते हुए 2017 में निकाह किया।

3. युवराज सिंह (Yuvraj Singh)

naidunia_image

टीम इंडिया पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह का भी दिल दूसरे धर्म की लड़की पर आया। वह सिख धर्म के हैं, लेकिन प्यार ईसाई लड़की से कर बैठे। उन्होंने 30 नवंबर 2016 को एक्स्ट्रेस हेजल कीच से शादी की। उनके दो बच्चे हैं।

 

4. शिवम दुबे (Shivam Dube)

naidunia_image

टीम इंडिया के उभरते सितारे शिवम दुबे ने मुस्लिम लड़की से निकाह किया। उन्होंने मुस्लिम रीति-रिवाज से साल 2021 में शादी की।

5. अजीत अगरकर (Ajit Agarkar)

naidunia_image

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर एक मरीठी परिवार से हैं। उनका दिल अपने बचपन के दोस्त की बहन पर आ गया, जो कि मुस्लिम परिवार से हैं। उन्होंने धर्म की बेड़ियों को तोड़ते हुए फातिमा से शादी कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button