Raksha Bandhan Rakhi Muhurat 2024: रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?

रक्षाबंधन का त्‍योहार आने ही वाला है। यह दिन देशभर में सेलिब्रेट किया जाएगा। यह त्‍योहार भाई और बहन के आपसी स्‍नेह का प्रतीक है, जिसमें बहना अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और माथे पर मंगल तिलक लगाती हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त में राखी बांधना जरूरी होता है।

HIGHLIGHTS

  1. रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा।
  2. भाई को राखी बांधने से पहले भगवान को राखी बांधनी चाहिए।
  3. कहा जाता है कि भद्रा काल में रक्षाबंधन मनाना अशुभ होता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Rakhi Bandhne ka Shubh Muhurat 2024: सावन माह के समापन के साथ ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन पर्व आता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

कहा जाता है कि भाई को राखी बांधने से पहले भगवान को राखी बांधनी चाहिए। इसके बाद बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाती हैं, आरती करती हैं और उन्हें राखी बांधती हैं। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं। साथ ही जीवन भर रक्षा करने का वचन देते हैं। हम आपको राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, तिथि और भद्राकाल के बारे में बताने जा रहे हैं।

naidunia_image

रक्षाबंधन 2024 तिथि

इस बार सावन पूर्णिमा तिथि 18 अगस्त को सुबह 2.21 बजे से शुरू होकर, अगले पूरे दिन यानी 19 अगस्त तक रहेगी। ऐसे में रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा।

पंचांग के अनुसार, भद्रा 18 अगस्त की रात 2.21 बजे से शुरू होगी और अगले दिन 19 अगस्त की दोपहर 1.24 बजे तक रहेगी। यह भद्रा पाताल लोक की रहेगी। भद्रा में रक्षाबंधन मनाना अशुभ माना जाता है। ऐसे में राखी बांधने का शुभ समय 19 अगस्त को दोपहर 1.24 बजे के बाद है।

 

रक्षाबंधन 2024 शुभ मुहूर्त

  • वैदिक पंचांग के अनुसार, राखी बांधने का शुभ समय 19 अगस्त सोमवार को दोपहर 1.24 बजे से शाम 6.25 बजे तक है।
  • इसके अलावा राखी बांधने का शुभ समय प्रदोष काल में शाम 6.56 बजे से रात 9.08 बजे तक है।
  • इस दौरान रक्षा सूत्र बांधने से भाइयों को लंबी उम्र के साथ सुख-समृद्धि भी प्राप्त होती है।

naidunia_image

 
 

रक्षाबंधन 2024 शुभ संयोग

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन के इस दिन कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं।
  • इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवियोग और शोभन योग भी बन रहा है।
  • इसके अलावा सावन महीने का आखिरी सोमवार भी इसी दिन पड़ रहा है। यह अद्भुत संयोग है।

naidunia_image

इन बातों का रखें ध्यान

रक्षाबंधन के दिन भाई के दाहिने हाथ पर राखी बांधना शुभ माना जाता है। दाहिना हाथ या सीधा हाथ जीवन के कर्मों का हाथ कहा गया है और मनुष्य के दाहिने हिस्से में देवताओं का वास भी माना गया है।

कहा जाता है कि दाहिने हाथ से किए गए दान और धार्मिक कार्यों को भगवान जल्दी स्वीकार कर लेते हैं, इसलिए धार्मिक कार्यों के बाद कलावा आदि भी दाहिने हाथ पर बांधा जाता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button