Vande Bharat: किसी और ने कर लिया वंदे भारत की सीट पर कब्जा… तो करें सिर्फ एक मैसेज, तुरंत मिलेगी मदद

भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेलवे प्रणाली है। रोजाना बड़ी संख्‍या में लोग रेल के जरिए यात्रा करते हैं। यात्रियों को और अधिक सुविधाएं देने के लिए रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की है। यहां आपको बताते हैं, यदि आपकी रिजर्व की हुई सीट पर कोई और व्यक्ति बैठ जाए तो आपको कैसे मदद मिल सकती है।

HIGHLIGHTS

  1. वंदे भारत में हैं कई आधुनिक सुविधाएं
  2. 2019 में हुई वंदे भारत की शुरुआत
  3. 40 रूट पर चल रहीं वंदे भारत ट्रेन

डिजिटल डेस्क, इंदौर (Vande Bharat Helpline Number)। रोजाना लाखों लोग रेल से यात्रा करते है। सुरक्षित और आरामदायक सफर के लिहाज से रेल को अच्‍छा विकल्‍प माना जाता है। रेलवे विभाग यात्रियों के लिए सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी भी कर रहा है। इसी के चलते सरकार ने साल 2019 में वंदे भारत ट्रेन कर शुरुआत की थी।

बता दें कि वंदे भारत देश की पहली सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन है, तो न सिर्फ सफर को सुविधाजनक बनाती है, बल्कि यात्रा का समय भी बचाती है। वंदे भारत ट्रेन की खास बात यह है कि इसमें जनरल कोच मौजूद नहीं है, यानी यात्रियों को इसके लिए पहले से बुकिंग करवाना पड़ती है।

naidunia_image

सीट पर हो जाता है कब्जा

रेलवे सफर के दौरान कई बार यह देखने में आता है कि कई बार आपके द्वारा रिजर्व की हुई हुई सीट पर कोई अन्‍य व्‍यक्ति बैठ जाता है। इसको लेकर विवाद की स्थिति भी बनती है। यदि आप वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे हैं, और आपसी सीट पर कोई आकर बैठ गया है, तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं। यहां आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके बाद खुद रेलवे स्टाफ उस व्यक्ति को आपकी सीट से हटाने आएगा।

क्‍या करना होगा

किसी भी व्यक्ति को आपकी सीट से हटाने के लिए आपको सिर्फ एक मैसेज करना होगा। आपको पीएनआर नंबर, सीट नंबर की जानकारी के साथ ‘स्पेस ऑक्यूपाइड बाय अननोन पैसेंजर’ लिखकर 139 पर सेंड करना होगा। फिर कुछ ही देर में टीसी आकर आपकी सीट खाली करा देगा।

naidunia_image

40 रूट पर चल रही ट्रेन

गौरतलब है कि फिलहाल देश के 40 रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। उत्‍तर, दक्षिण, पूर्व और मध्य भारत के क्षेत्र शामिल है। इस ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं जुटाई गई है। साथ वंदे भारत ट्रेन का लगातार विस्तार भी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button