Vinod Kambli: ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे, 2 कदम चलने में भी चाहिए सहारा… क्या वाकई ये विनोद कांबली हैं

विनोद कांबली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उनकी बिगड़ती सेहत के पीछे शराब और खराब लाइफ स्टाइल को कारण बताया जाता रहा है। बहरहाल, क्रिकेट फैंस अब सचिन तेंडुलकर से मदद की अपील कर रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  1. विनोद कांबली ने तेंडुलकर ने साथ शुरू किया था क्रिकेट करियर
  2. कांबली को प्रोफेशनल और निजी जिंदगी में झेलना पड़ी मुश्किलें
  3. 2023 में पत्नी ने कांबली के खिलाफ दर्ज करवाई थी शिकायत

एजेंसी, मुंबई (Vinod Kambli health)। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के ताजा वीडियो ने क्रिकेट फैंस को दुखी कर दिया है। वीडियो में विनोद कांबली बहुत कमजोर नजर आ रहे हैं। वे ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे हैं। सड़क पार करने के लिए भी लोगों की मदद का सहारा लेना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर विनोद कांबली का यह वीडियो वायरल हुआ है। www.naidunia.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। विनोद कांबली की बिगड़ती सेहत को लेकर समय-समय पर खबरें आती रही हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कांबली को अपना संतुलन बनाने में भी परेशानी हो रही है। उन्हें दो कदम चलने में दो लोगों के सहारे की जरूरत हो रही है।

naidunia_image

Vinod Kambli Health: विनोद कांबली के वीडियो पर यूजर्स की रिएक्शन

  • वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट फैन्स के रिएक्शन भी आने लगे हैं।
  • अधिकांश का कहना है कि शराब के सेवन के कारण यह दुर्गति हुई है।
  • कुछ का कहना है कि तेंडुलकर को अपने दोस्त की मदद करना चाहिए।
  • वहीं कुछ ने बीसीसीआई से कांबली की मदद करने की अपील की है।

naidunia_image

लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे कांबली

सचिन तेंडुलकर के साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले विनोद कांबली लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं। 2013 में उनको हार्ट अटैक आया था। तभी भी उनके पास कोई नहीं था।

naidunia_image

पत्नी ने दर्ज करवाई थी FIR

विनोद कांबली की निजी जिंदगी भी परेशानियों से भरी रही। 2023 में खबर आई थी कि पत्नी एंड्रिया हेविट ने कांबली के खिलाफ नशे की हालत में मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई।

 

naidunia_image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button