IPL Mega Auction 2025: आईपीएल ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस इन खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन

IPL 2025 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग से पहले गुजरात टाइटंस कुछ प्रमुख प्लेयर्स को रिटेन कर सकती है। शुभमन गिल ने पिछले सीजन में उम्दा प्रदर्शन किया था, जबकि मोहम्मद शमी ने प्रभावशाली बॉलिंग की थी और 28 विकेट लिए थे।

HIGHLIGHTS

  1. IPL 2025 से पहले सभी टीमें बदली हुई नजर आएंगी।
  2. ऑक्शन से पहले टीमें कुछ खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी।
  3. हार्दिक के बाद GT ने शुभमन गिल को कप्तान बनाया है।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमें अपने कुछ प्लेयर्स को रिटने करेगी। एक टीम कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, इसको लेकर आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, आईपीएल 2025 से पहले सभी टीमें बदली नजर आएंगी।

गुजरात टाइटंस अपने कुछ खिलाड़ियों को जरूर रिटेन करेगी। 2022 में गुजरात हार्दिक पंड्या की कप्तानी में फाइनल जीती थीं। 2023 में भी फाइनल में पहुंची, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

IPL 17वें सीजन से पहले हार्दिक अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापस चले गए। GT ने टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंप दी। हालांकि पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। आज हम गुजरात टाइटंस के कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर सकती है।

शुभमन गिल

naidunia_image

 

हार्दिक पंड्या के गुजरात टाइटंस से जाने के बाद शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस ने कप्तान बनाया था। शुभमन ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 12 मैचों में 37 चौके और 15 छक्के की मदद से 426 रन बनाए। साथ ही एक शतक और दो अर्धशतक जड़े थे।

शुभमन गिल आईपीएल करियर

साल मैच रन हाई स्कोर एवरेज स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
करियर 103 3216 129 37.84 135.70 4 20 310 95
2024 12 426 104 38.73 147.40 1 2 37 15
2023 17 890 129 59.33 157.80 3 4 85 33
2022 16 483 96 34.50 132.33 0 4 51 11
2021 17 478 57 28.11 118.90 0 3 50 12
2020 14 440 70* 33.84 117.96 0 3 44 9
2019 14 296 76 32.88 124.36 0 3 21 10
2018 13 203 57* 33.83 146.04 0 1 22 5

मोहम्मद शमी

naidunia_image

 

मोहम्मद शमी इंजरी के चलते वनडे विश्व कप 2023 के बाद से मैदान से दूर हैं। वर्ल्ड कप में शमी ने घातक गेंदबाजी की थी और कुल 24 विकेट झटके थे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए दो सीजन खेले हैं। पिछले आईपीएल में शमी ने 28 विकेट चटकाएं थे। ऐसे में गुजरत में उन्हें रिटेन कर सकती है।

 

मोहम्मद शमी आईपीएल बॉलिंग करियर

साल मैच बॉल रन विकेट बेस्ट एवरेज इकोनॉमी 4 विकेट

5 विकेट

करियर 77 1670 2402 79 3/15 30.41 8.63 0 0
2021 14 316 395 19 3/21 20.78 7.50 0 0
2020 14 322 460 20 3/15 23.00 8.57 0 0
2019 14 324 469 19 3/21 24.68 8.68 0 0
2018 4 83 144 3 1/29 48.00 10.48 0 0
2017 8 156 243 5 2/36 48.60 9.34 0 0
2016 8 151 244 5 2/34 48.80 9.69 0 0
2014 12 264 369 7 1/24 52.71 8.38 0 0
2013 3 54 78 1 1/32 78.00 8.66 0 0

राशिद खान

naidunia_image

अफगानिस्तान के राशिद खान अपने बल्ले और गेंदबाजी दोनों से कमाल का प्रदर्शन करते हैं। IPL 2024 में उन्होंने 10 विकेट झटके थे। वहीं, 2023 के सीजन में 17 मैचों में 27 विकेट लिए थे।

राशिद खान आईपीएल करियर

साल मैच रन हाईस्कोर शतक अर्धशतक चौके छक्के विकेट
करियर 121 543 79* 0 1 39 38 149
2024 12 102 31 0 0 11 3 10
2023 17 130 79* 0 1 8 13 27
2022 16 91 40 0 0 3 9 19
2021 14 83 22 0 0 9 2 18
2020 16 35 14 0 0 3 2 20
2019 15 34 17* 0 0 2 2 17
2018 17 59 34* 0 0 3 6 21
2017 14 11 6* 0 0 0 1 17
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button