महादेव सट्टा एप: UAE से लौटकर कार में घूमकर सट्टा खिला रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महादेव सट्टा एप मामले में पुलिस ने कार में घूमकर सट्टा संचालित करने वाले दो भाइयों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पूछताछ कर अन्य आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई गई है। उनके पास से सट्टा खेलने वालों के नाम भी मिले हैं। आरोपित किस-किस पैलन में पैसे का लेन-देन करते थे उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

HIGHLIGHTS

  1. दुबई से जुड़े हैं पकड़े गए आरोपितों के तार
  2. यूपी, महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्‍तीसगढ़ में जाल
  3. ताजा मामले में गंज थाना पुलिस की कार्रवाई

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से सट्टा संचालित कर रहे दो सगे भाइयों को गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुर्ग निवासी यामंत चंद्राकर और ओमप्रकाश चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कार जब्त की गई है। यामंत संयुक्त अरब अमीरात में रहता था। अभी वापस आया है। वह महादेव सट्टा एप में वाट्सएप के जरिए पैसा डिपाजिट करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button