Monsoon Update: मुंबई में होगी भारी बारिश, उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 47 की मौत, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट"/>

Monsoon Update: मुंबई में होगी भारी बारिश, उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 47 की मौत, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

देश के कुछ राज्यों में जहां बारिश सामान्‍य स्‍तर की हो रही है, तो वहीं कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ राज्यों में भारी बारिश का भी अनुमान है।

HIGHLIGHTS

  1. 15 जुलाई तक सभी राज्यों में होगी बारिश
  2. बिहार में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान
  3. मध्य प्रदेश में मध्यम बारिश की संभावना

Monsoon Update एजेंसी, नई दिल्ली। देशभर के सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्‍यों में लोगों को ज्‍यादा दिक्‍कतों को सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में यहां भूस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिली है। साथ ही कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात भी हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जुलाई तक सभी राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

 

मुंबई में जारी रहेगी बारिश

मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। वडाला आरटीओ, किंग्स सर्किल क्षेत्र और तुर्भे माफको मार्केट जलमग्न हो गए। अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव देखने को मिला है। मौसम विभाग की ओर से आई ताजा जानकारी के अनुसार, मुंबई में फिलहाल भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

बिहार में रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज और शिवहर में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्णिया जिले में भी अति भारी बारिश हो सकती है। जबकि, अन्य क्षेत्रों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश का अनुमान है। राज्य में राजधानी पटना सहित प्रदेशभर में बारिश हो रही है।

उत्तर प्रदेश में 47 की मौत

उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। यहां बिजली गिरने से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही कई लोगों के झुलसने की भी जानकारी है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

हिमाचल में मानसून कमजोर

हिमाचल के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश जारी है, लेकिन यहां अब मानसून कमजोर पड़ गया है। साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है।

naidunia_image

मध्य प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती दबाव के क्षेत्र में 14-15 जुलाई से अच्छी वर्षा की संभावना है। हालांकि वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से विभिन्न स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं। शुक्रवार को रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम वर्षा हो सकती है। शेष क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button